बाबर आजम फिर बने वनडे में नंबर वन बल्लेबाज, थोड़े ही समय में शुभमन गिल से छीना यह ताज

बाबर आजम आईसीसी मेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग में एक बार फिर पहले स्थान पर पहुंच चुके हैं। बाबर ने मात्र 2 घंटे के अंदर ही शुभमन गिल से वनडे के नंबर वन बल्लेबाज का ताज छीन लिया। अब शुभमन गिल ताजा रैंकिंग के अनुसार दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
बाबर आजम फिर बने वनडे में नंबर वन बल्लेबाज, थोड़े ही समय में शुभमन गिल से छीना यह ताज

बाबर आजम ने आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में बड़ा उलटफेर कर दिया है। दरअसल, पहले शुभमन गिल ने बाबर आजम को पछाड़कर वनडे में नंबर वन बल्लेबाज बनने का मुकाम हासिल किया था, लेकिन सिर्फ दो घंटे के अंदर ही बाबर आजम ने शुभमन गिल से यह ताज छीन लिया और फिर से वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए। दरअसल, इस समय पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला जाएगा। ऐसे में बाबर के पास एक और मौका होगा, जिससे वह शुभमन गिल से और आगे निकल सकते हैं।

बुधवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने 112 रनों की जोरदार पारी खेली थी, जिसके चलते वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए थे। शुभमन गिल 781 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर थे, लेकिन मात्र 2 घंटे में ही बाबर आजम ने एक बार फिर अपना ताज हासिल कर लिया।

बाबर आजम 786 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर मौजूद

ताजा आईसीसी मेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग के अनुसार बाबर आजम 786 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं, जबकि शुभमन गिल अब 781 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इस सूची में सबसे बड़ा उलटफेर आयरलैंड के हैरी टेक्टर ने किया है। दरअसल, हैरी टेक्टर दो पायदान का फायदा लेकर चौथे स्थान पर आ गए हैं, जबकि तीसरे स्थान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मौजूद हैं। बाबर आजम और शुभमन गिल के बीच आईसीसी वनडे रैंकिंग को लेकर जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। फिलहाल, बाबर आजम वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं।

टॉप 10 में चार भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल

दरअसल, बाबर आजम ने पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले में सिर्फ 23 रन बनाए, जिसके चलते उन्हें वनडे रैंकिंग में गिरावट का सामना करना पड़ा। वहीं, शुभमन गिल ने 112 रन बनाए, जिससे उन्हें वनडे रैंकिंग में बढ़त मिल गई। टॉप 10 खिलाड़ियों की सूची पर नजर डालें तो वनडे में अब टॉप 10 में चार भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। पहले नंबर पर शुभमन गिल, तीसरे नंबर पर कप्तान रोहित शर्मा और छठे स्थान पर विराट कोहली विराजमान हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर को भी इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में जबरदस्त फायदा हुआ है और वह टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews