PAK VS IRE: बाबर आजम ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

आयरलैंड के खिलाफ पहले T20 सीरीज में स्टेडियम में उतरते ही बाबर आजम ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Babar Azam

Babar Azam T20I Record: T20 विश्व कप 2024 के पहले पाकिस्तान तीन मैचों की सीरीज खेलने के लिए आयरलैंड के दौरे पर है। वहीं सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी शुक्रवार को खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने स्टेडियम में कदम रखते ही एक कामयाबी हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। आइए जानते हैं विस्तार से…

बाबर आजम ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। दरअसल, बाबर बतौर कप्तान 77वां इंटरनेशन T20 मैच खेलने उतरे। वहीं, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी में बाबर आजम पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एरोन फिंच के नाम दर्ज था। फिंच ने अंतर्राष्ट्रीय T20 के 76 मैचों में कप्तानी की है।

T20I में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

  • बाबर आजम- 77
  • एरोन फिंच- 76
  • महेंद्र सिंह धोनी- 72
  • इयोन मोर्गन- 72
  • केन विलियमसन- 71

T20I में सर्वाधिक मैच जीतने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बाबर

बाबर आजम ने इस मैच से पहले T20I के 76 मुकाबलों में कप्तानी की है। इस दौरान उन्होंने कुल 44 मैचों में जीत हासिल की। ऐसे में बाबर आजम बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच जीतने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। आपको बता दें यूगांडा के खिलाड़ी कप्तान ब्रायन मसाबा ने 56 T20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 44 मैचों में जीत हासिल की है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews