Babar Azam के सिर चढ़ा भारत से मिली हार का डर, सामने आया वीडियो

Babar Azam के सिर चढ़ा भारत से मिली हार का डर, सामने आया वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एशिया कप में अपने पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। पाकिस्तानी कैप्टन बाबर आजम (Babar Azam) पर इस हार का ठीकरा फोड़ा गया है। बाबर सिर्फ 9 रन बनाकर ही वापस पवेलियन लौट गए थे। मैच में मिली नाकामी अब पाकिस्तान के कप्तान के सिर पर चढ़ गई है और वह जोर-शोर से प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं।

मैच के दौरान भुवनेश्वर कुमार की बाउंसर पर आजम कैच आउट हो गए थे। यही वजह रही कि बाबर ने नेट पर शॉर्ट गेंदों की जमकर प्रैक्टिस की। इसके दौरान उन्होंने वहीं गलतियां फिर से दोहराई, जो उन्होंने भुवनेश्वर की गेंद पर की थी। बाउंसर पर बाबर को टॉप एज शॉट लगाते हुए देखा गया, जिससे वह नाखुश दिखाई दिए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://youtu.be/xosWKktewoQ

Must Read- AAP-BJP नेता के बीच जमकर हुई नोकझोंक, वायरल हुआ वीडियो

पाकिस्तान का अगला मुकाबला हांगकांग के साथ हैं और अगर वो ये मैच नहीं जीता, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना होगा। वहीं अगर पाकिस्तान जीत जाता है तो एशिया कप में एक बार फिर भारत के साथ उसका मुकाबला होगा। पाकिस्तान बल्लेबाजी में कमजोर दिखाई दे रहा है और भारत ने शॉर्ट गेंदों पर ही पाकिस्तान के 5 विकेट चटका दिए थे। यहीं वजह है कि बाबर फिर से लय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews