T20I Ranking List: सूर्यकुमार यादव की बादशाहत पर मंडराया खतरा, T20 रैंकिंग में बाबर आजम ने लगाई छलांग

T20 की ताजा लिस्ट के मुताबिक बाबर आजम को 10 अंको का फायदा मिला है, जिसकी वजह से उनकी रेटिंग 763 हो गई है।
Babar Azam

T20I Ranking List: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) की तरफ से बुधवार को T20 की ताजा रैंकिंग लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को टॉप-10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक पायदान का फायदा हुआ है। वहीं इससे भारत के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की अंतर्राष्ट्रीय T20 क्रिकेट की बादशाहत पर खतरा मंडराने लगा है। आइए जानते हैं विस्तार से…

बाबर आजम ने लगाई छलांग

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेली गई 5 T20 मैचों की सीरीज की वजह से बाबर आजम को T20 रैंकिंग में काफी फायदा मिला है। उन्होंने छलांग लगाते हुए T20 रैंकिंग लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। दरअसल, बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन किया था। उन्होंने 4 पारियो में 125 रन बनाए थे। इसकी वजह से उन्हें रैंकिंग में फायदा मिला और सूर्यकुमार यादव के करीब पहुंच रहे हैं।

98 रेटिंग से पीछे बाबर आजम

T20 की ताजा लिस्ट के मुताबिक बाबर आजम को 10 अंको का फायदा मिला है, जिसकी वजह से उनकी रेटिंग 763 हो गई है। वहीं सूर्यकुमार यादव की रेटिंग 861 है। अब महज 98 रेटिंग का अंतर है और बाबर आजम पहले पायदान पर पहुंच जाएंगे।

टॉप 5 T20 अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाज

  • सूर्यकुमार यादव- 861 रेटिंग
  • फिल साल्ट- 802 रेटिंग
  • मोहम्मद रिजवान- 784 रेटिंग
  • बाबर आजम- 763 रेटिंग
  • एडेन मारक्रम- 755 रेटिंग
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews