बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ी, कहा – ‘कप्तानी के कारण बोझ बढ़ गया’

बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी को अलविदा कह दिया है। काफी लंबे समय से बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे। यहां जानिए कप्तानी छोड़ने पर क्या बोले बाबर आजम।
बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ी, कहा – ‘कप्तानी के कारण बोझ बढ़ गया’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चर्चित खिलाड़ी ओर टीम के कप्तान बाबर आजम ने अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। दरअसल लंबे समय से यह चर्चा चल रही थी कि, जल्द ही बाबर आजम कप्तानी छोड़ सकते हैं। वहीं कप्तानी छोड़ने पर बाबर ने कहा है कि ‘कप्तानी के कारण बोझ बढ़ गया था, अब पूरा ध्यान खेल पर ही रखूंगा।’ दरअसल बाबर आजम ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है।

दरअसल ट्वीट करते हुए बाबर आजम ने लिखा है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी करना उनके लिए गर्व की बात थी, लेकिन इसके कारण उनपर बोझ भी बढ़ गया था। जिसके कारण वह अपने खेल पर भी ध्यान नहीं दे पा रहे थे। इसी वजह से वह कप्तानी छोड़ रहे हैं।

पूर्व सिलेक्टर मोहम्मद वसीम ने लगाए थे कई आरोप

बता दें कि बाबर की कप्तानी को लेकर लंबे समय से विवाद देखा जा रहा है। कुछ समय पहले ही बोर्ड ने बाबर को एक बार फिर टीम का कप्तान चुना था। लेकिन अब बाबर ने कप्तानी छोड़ दी है। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व सिलेक्टर मोहम्मद वसीम ने बाबर आजम को लेकर कई बड़ी बातें कही थी। जानकारी के अनुसार पूर्व क्रिकेटर ने कहा था- ‘बाबर बहुत जिद्दी था और अक्सर चयन समिति द्वारा दिए गए सुझाव का विरोध करता था।’

बाबर बहुत ही जिद्दी था: पूर्व सिलेक्टर मोहम्मद वसीम

दरअसल पूर्व क्रिकेटर का कहना था कि ‘सेलेक्टर्स द्वारा किए गए बदलावों को बाबर को समझाना कठिन था। बाबर बहुत ही जिद्दी था और मैंने उसे मनाने की बहुत कोशिश की भी थी लेकिन इसमें मुझे सफलता नहीं मिली। बाबर बदलावों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था।’ इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद वसीम ने यह भी कहा था कि ड्रेसिंग रूम का माहौल कुछ खिलाड़ियों की वजह से खराब हो रहा है।’

जानकारी में यह भी सामने आया था कि बाबर को हटाने की कोशिश भी चीफ सिलेक्टर्स के द्वारा की गई थी, लेकिन टीम प्रबंधन बाबर को वापस ले आया। मोहम्मद वसीम ने कहा कि “मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन 4 कोचों ने मुझसे कहा कि खिलाड़ियों का एक समूह टीम के लिए कैंसर है। अगर वे टीम का हिस्सा हैं, तो पाकिस्तान जीत नहीं सकता।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews