जसप्रीत बुमराह हुए T20 वर्ल्ड कप से बाहर! ये है वजह, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका, जानें यहाँ

जसप्रीत बुमराह हुए T20 वर्ल्ड कप से बाहर! ये है वजह, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका, जानें यहाँ

खेल, डेस्क रिपोर्ट। टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट की माने इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। बुमराह टीम के साथ पहले टी20 सीरीज ओपनर के लिए थिरुवंतपुरम नहीं गए थे।

यह भी पढ़े…JioPhone 5G: आ रहा है सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन, फीचर्स और कीमत का हुआ खुलासा, जानें यहाँ

रिपोर्ट की माने उनके टीम से बाहर होने की वजह स्ट्रेस फ्रैक्चर की गंभीर चोट है। अब इस खबर पट मुहर नहीं लगी है। बुमराह को चोट के कारण अगले 4 महीने मैदान से दूरी रखनी होगी। रिपोर्ट्स की माने तो उनकी जगह मोहम्मद सहमी या मोहम्मद सिराज मैदान को मैदान में उतरने का मौका मिल सकता है।

बता दें बुमराह रवीन्द्र जडेजा के बाद दूसरे सीनियर प्लेयर है। इससे पहले जडेजा भी घुटने कि सर्जरी के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। इसका असर टीम इंडिया के प्रदर्शन पर पड़ सकता है। मंगलवार को प्रैक्टिस के दौरान बुमराह को पीठ दर्द कि समस्या हुई थी, जिसके कारण वह प्लेइंग-11 का हिस्सा भी नहीं बन पाए। ठीक होने के बाद उन्होंने हाल ही में वापसी भी कि थी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैच भी खेले थे। बता दें अगले महीने भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होना है, जिसमें कुछ दिन ही बाकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews