बांग्लादेश ने किया टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम का ऐलान, लिटन कुमार दास करेंगे कप्तानी, मुस्तफिजुर रहमान भी टीम में शामिल

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले ICC टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी लिटन कुमार दास को सौंपी है। तो वहीं, सैफ हसन उप-कप्तानी करेंगे।
Cricket News

आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) 7 फरवरी 2026 से शुरू होना है। कई देशों की टीमों ने टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इस बीच, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board-BCB) ने भी भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले ICC टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश ने आगामी मेगा इवेंट के लिए अपनी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन कुमार दास को सौंपी है। तो वहीं, सैफ हसन उप-कप्तानी करेंगे।

मुस्तफिजुर रहमान भी टीम में शामिल

बता दें कि मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट में हलचल मची हुई है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप की टीम में मुस्तफिजुर रहमान का भी नाम है। जानकारी अनुसार, मुस्तफिजुर को बाहर किए जाने से बांग्लादेश खेल मंत्रालय खफा है और इसे बांग्लादेश क्रिकेट और उसके खिलाड़ी की बेइज्जती के तौर पर देख रहा है। बांग्लादेश खेल मंत्रालय के निर्देश पर ही BCB ने BCCI से ईमेल के जरिए मुस्तफिजुर को बाहर किए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी बड़ी जिम्मेदारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर घोषित की गई बांग्लादेश टीम की स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें बल्लेबाजी में कप्तान लिटन कुमार दास के अलावा तंजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। इसके अलावा गेंदबाजी में टीम के पास अनुभवी मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद मौजूद होंगे जबकि स्पिन में जिम्मेदारी मेहदी हसन, नसुम अहमद और रिशाद हुसैन संभालते हुए दिखाई देंगे, जो एशियाई हालात में टीम के लिए एक मैच विनर गेंदबाज की भूमिका को निभा सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के ग्रुप मैच

07 फरवरी- बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता
09 फरवरी- बांग्लादेश बनाम इटली, कोलकाता
14 फरवरी- बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, कोलकाता
17 फरवरी- बांग्लादेश बनाम नेपाल, मुंबई

टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड

लिटन कुमार दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, नुरुल हसन सोहन, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन और शोरिफुल इस्लाम।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews