टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ बांग्लादेश, ICC का बड़ा फैसला, स्कॉटलैंड की हुई एंट्री

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश को टी20 विश्व कप 2026 से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही ICC ने यह भी ऐलान कर दिया है कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में खेलेगी।
T20 World Cup 2026

क्रिकेट जगत से बड़ी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश को टी20 विश्व कप 2026 से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही ICC ने यह भी ऐलान कर दिया है कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में खेलेगी। स्कॉटलैंड की टीम उसी ग्रुप में आएगी, जिसमें बांग्लादेश था। 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाला है।

बता दें कि ICC ने दो दिन पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि वे टी20 विश्व कप के मैच खेलने भारत जाएं, इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है। अगर टीम भारत नहीं जाएगी तो उसे इस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा। इंतजार के बाद ICC ने अपना फैसला सुनाते हुए बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

स्कॉटलैंड के टूर्नामेंट में मुकाबले

बांग्लादेश के बाहर होने के बाद अब स्कॉटलैंड की टूर्नामेंट में एंट्री हो गई है। अब स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप में अपने ग्रुप के चार मुकाबले खेलेगा। स्कॉटलैंड 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में मैच खेलेगा। इसके बाद 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ उसका मुकाबला होगा।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह पूरा मामला बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान के IPL में बैन होने के बाद गरमाया था। इससे पहले बांग्लादेश टीम पूरी तरह भारत आने के लिए तैयार थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिसंबर 2025 को हुए आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल खेलने पर प्रतिबंध लगा ​दिया। जिसके बाद BCB ने इसका विरोध किया।

मुस्तफिजुर को बाहर किए जाने को बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों ने मुद्दा बना दिया। फिर यूनुस सरकार ने अपने देश में IPL प्रसारण पर बैन लगा दिया। इसके बाद BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया और बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की, जिसे ICC ने ठुकरा दिया।

हालांकि बांग्लादेश के कहने पर एक सर्वे किया गया, जिसमें पता चला कि बांग्लादेश को भारत आकर वर्ल्ड कप खेलने में खतरा नहीं है। लेकिन, बांग्लादेश नहीं माना। इसके चलते आईसीसी को कड़ा फैसला लेना पड़ा। बता दें कि बांग्लादेश ने अपने यहां आईपीएल बैन भी कर दिया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews