Hindi News

‘भारत का यह खिलाड़ी अगर पाकिस्तान में होता तो लोग कहते कि इसे बाहर निकालो’, बासित अली ने किस खिलाड़ी को लेकर कही यह बात

Written by:Rishabh Namdev
Published:
राजस्थान के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सभी को अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में छोटी पारी खेली, लेकिन वह बेहद आकर्षक रही। अब इसे लेकर क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े दिग्गज भी उन पर बयान दे रहे हैं।
‘भारत का यह खिलाड़ी अगर पाकिस्तान में होता तो लोग कहते कि इसे बाहर निकालो’, बासित अली ने किस खिलाड़ी को लेकर कही यह बात

वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल डेब्यू कर लिया। उन्होंने बेहद छोटी उम्र में ही बड़ी कामयाबी हासिल कर ली। अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने सभी को प्रभावित किया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करते हुए उन्होंने पहले ही मैच में शानदार पारी खेली। हालांकि वह अर्धशतक नहीं बना सके, लेकिन छोटी सी पारी में उन्होंने अपने क्रिकेट के तौर-तरीके सभी को दिखा दिए। उनके तेवर वाकई देखने लायक थे। इसे लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बासित अली ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।

वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते हुए 20 बॉल में 34 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने तीन छक्के लगाए। उनकी यह पारी बेहद ही आतिशी रही। उन्होंने तेज अंदाज़ में रन बटोरे। इसे लेकर बासित अली ने कहा है कि अगर वैभव उनके देश में होते तो लोग कहते कि उन्हें बाहर निकालो।

क्या बोले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली?

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव सूर्यवंशी को लेकर यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि 14 साल का बच्चा, जिस अंदाज़ में उसने पहली गेंद खेली और पहले ही कैमर पर छक्का लगाया, बहुत बड़ी बात है। ज़रा सोचिए अगर वह छक्का मारने की कोशिश में पहले ही गेंद पर आउट हो जाता, तो क्या होता? लोग उसके बारे में क्या कहते? पाकिस्तान में तो लोग कहते कि उसे बाहर निकालो। लेकिन कॉन्फिडेंस कुछ ऐसे ही प्रदान किया जाता है, जिसका फल बाद में मिलता है। दरअसल, आगे बोलते हुए बासित अली ने कहा कि आईपीएल की अपनी एक क्लास है। जब मैं इसे नंबर वन बताता हूं तो मेरे पाकिस्तानी साथियों को बुरा लगता है।

पाकिस्तान क्रिकेट को आड़े हाथों लिया

इस दौरान बासित अली ने पाकिस्तान क्रिकेट को आड़े हाथों लिया और कहा कि ये लोग अपना समय बर्बाद करते हैं। आप सिर्फ वर्तमान सीजन के ही आईपीएल के टैलेंट पूल पर नज़र डालिए—नेहाल बडेरा, प्रियांश आर्य, अब्दुल समद, अश्विनी कुमार, खास तौर पर मयंक यादव को भी देख रहा हूं। मैं उनके फिट होने का इंतजार बेसब्री से कर रहा हूं। मैं मयंक यादव की गेंदबाजी देखना चाहता हूं। न सिर्फ पाकिस्तान के खिलाड़ी, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन ने भी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आखिर यह क्या था! क्रिकेट में सबसे मुश्किल शॉट्स में से एक है कवर के ऊपर से छक्का मारना। इस शॉट में खास ताकत की जरूरत होती है और 14 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने जो शॉट लगाया है, वह अद्भुत है। क्रिकेट जगत में अपना इंट्रोडक्शन देने का यह तरीका बेहद शानदार है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews