इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच के लिए BCCI ने भारतीय टीम का किया ऐलान, इन खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका

ind vs eng

Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाला है। जिसमें दो मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में टीम की कमान कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में हैं। वहीं स्क्वाड में ऐसे भी खिलाड़ियों को मौका मिला है जो कि पहली बार टेस्ट मैच खेलेंगे। बता दें टेस्ट सीरीज की शुरूआत 25 जनवरी से होने वाला है।

इस खिलाड़ी को मिला पहली बार मौका

बता दें भारतीय स्क्वॉड में ध्रुव जुरेल का नाम शामिल हैं। जो कि टेस्ट क्रिकेट में उनका डेब्यू मैच होगा। गौरतलब है कि उन्होंने IPL और घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन किया है। वहीं IPL 2023 में उन्होंने राज्स्थान रॉयल्स की तरफ से खेला था। जहां उन्होंने अपने खेल का बेहत प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही आवेश खान को भी टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मौका मिला है। वहीं यशस्वी जायसवाल, केएस भरत और मुकेश कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने का पहली बार मौका मिला है।

ये खिलाड़ी भारतीय स्क्वॉड में हैं शामिल

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मुकेश कुमार  और आवेश खान खिलाड़ी शामिल हैं।

ये है सीरीज का शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह से होगा। वहीं इसका समापन मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में होगा। आइए जानते हैं कि पांचों मैच किस किस तारीख को खेला जाएगा।

  • पहला टेस्ट मैच- 25-29 जनवरी 2024
  • दूसरा टेस्ट मैच- 2-6 फरवरी 2024
  • तीसरा टेस्ट मैच- 15-19 फरवरी 2024
  • चौथा टेस्ट मैच- 23-27 फरवरी 2024
  • पांचवां टेस्ट मैच- 7-11 मार्च 2024
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews