BCCI ने किया रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम का एलान, मध्य प्रदेश के खिलाडी सारांश जैन को भी मिला मौका

BCCI द्वारा ईरानी कप के लिए मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम का एलान कर दिया गया है। वहीं इस टीम में मध्य प्रदेश के खिलाडी सारांश जैन को भी जगह दी गई है।
BCCI ने किया रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम का एलान, मध्य प्रदेश के खिलाडी सारांश जैन को भी मिला मौका

भारतीय क्रिकेट का घरेलु सीजन शुरू हो चुका है। दरअसल दलीप ट्रॉफी के बाद अब बीसीसीआई द्वारा ईरानी ट्रॉफी की तैयारी शुर कर दी गई है। बता दें कि दलीप ट्रॉफी पर इंडिया ए की टीम ने अपना कब्जा जमाया है। वहीं अब घरेलु क्रिकेट के एक और टूर्नामेंट की तारीखों का एलान भी कर दिया गया है। जानकारी दे दें कि 1 से 5 अक्तूबर के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ईरानी कप के मुकाबले खेले जाएंगे।

दरअसल इसके लिए BCCI ने पहले मुंबई की टीम का एलान कर दिया था जिसमें अजिंक्य रहाणे को मुंबई की कमान सौंपी गई है। वहीं अब BCCI ने रेस्ट ऑफ इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया है।

15 सदस्यीय टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी:

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रेस्ट ऑफ इंडिया के 15 सदस्यीय टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी है। इसके साथ ही अभिमन्यु ईश्वरन को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। दरअसल हाल ही में हुए दलीप ट्रॉफी के टूर्नामेंट में इन दोनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। दलीप ट्रॉफी में ऋतुराज ने जहां 232 रन बनाए थे, तो वहीं ईश्वरन ने दो शतकों की मदद से 309 रन जोड़े थे।

मध्य प्रदेश के खिलाडी सारांश जैन को भी मिली टीम में जगह

इसके साथ रेस्ट ऑफ इंडिया के 15 सदस्यीय टीम में मध्य प्रदेश के खिलाडी सारांश जैन को भी जगह दी गई है। दरअसल सारांश का प्रदर्शन दलीप ट्रॉफी में शानदार रहा था। जिसके बाद अब उन्हें टीम में जगह दी गई है। बता दें कि रेस्ट ऑफ इंडिया का मुकाबला 1 से 5 अक्तूबर के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम मुंबई से होगा।

यहां देखें रेस्ट ऑफ इंडिया टीम स्क्वॉड:

टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद और राहुल चाहर

मुंबई की टीम का स्क्वॉड:

टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, मुशीर खान, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अद्धतराव, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी और मोहम्मद जुनेद खान

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews