IPL 2024: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के मुकाबले खेले जा रहे हैं। अभी तक 17वें सीजन के कुल 19 मैच खेले जा चुके हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL फैन पार्क के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। फैन पार्क का आयोजन 7 अप्रैल के बाद देश के अलग-अलग शहरों में किया जाएगा। दरअसल, BCCI की तरफ से ऐलान किया गया था कि IPL 2024 में 50 Tata IPL फैन पार्क की मेजबानी करेगा। 15 फैन पार्क का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया था। वहीं आज यानी रविवार को दूसरे चरण के फैन पार्क का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

13 अप्रैल से देख सकेंगे मैच

BCCI की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक IPL का मजा क्रिकेट फैन्स 13 अप्रैल से फैन पार्क में देख सकते हैं। क्रिकेट फैन्स 13 और 14 अप्रैल को कोल्हापुर, वारंगल, भोपाल, हमीरपुर और राउरकेला शहरों में आयोजित फैन पार्क में मैच देख सकेंगे। इस बीच तीन मैंच खेले जाएंगे, जिसमें पहला मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दूसरा कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स और तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस से खेला जाएगा। वहीं 17वें सीजन के अंतिम 5 फैन पार्क का आयोजन 24 मई और 26 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें तुमकुर, तेजपुर, गोवा, आगरा और वडोदरा जैसे शहर शामिल हैं।

ये रही फैन पार्क की पूरी लिस्ट

इस साल हुई थी फैन पार्क की शुरूआत

गौरतलब है कि IPL फैन पार्क की शुरूआत साल 2015 में हुई थी। आपको बता दें फैन पार्क में स्टेडियम जैसा माहौल देखने को मिलता है। इस दौरान क्रिकेट फैन्स अपनी-अपनी पसंदीदा टीम का सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा फैन पार्क में स्पॉनसर्स द्वारा विशेष कार्य भी किए जाते हैं। वहीं हर साल IPL फैन पार्क में इजाफा हो रहा है।