BCCI ने चेतन शर्मा को बनाया चीफ सेलेक्टर, नई कमेटी का हुआ ऐलान

BCCI

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से नई चयन समिति का ऐलान हो गया है और एक बार फिर चेतन शर्मा (Chetan Sharma) को यह पदभार दिया गया है। उनके साथ शिवसुंदर दास, सलिल अंकोला, सुब्रतो बनर्जी और श्रीधरन के नाम पर मुहर लगाई है। बीसीसीआई को लगभग 600 लोगों के नाम मिले थे जिनमें से इन लोगों का चयन किया गया है। शर्मा एक बार फिर से चयन समिति के अध्यक्ष बने हैं।

इस मामले में बीसीसीआई का कहना है कि अशोक मल्होत्रा, सुलक्षणा नाइक और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) की ओर से चयन समिति के सदस्यों पर विचार करने के लिए प्रक्रिया अपनाई गई थी। इसके तहत आधिकारिक वेबसाइट पर 5 पदों के लिए 600 आवेदन मिले थे।

11 नाम हुए शॉर्टलिस्ट

इन सभी आवेदनों में से CAC की ओर से 11 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर 5 नाम तय किए गए। ये नाम शिवसुंदर दास, सलिल अंकोला, सुब्रतो बनर्जी, श्रीधरन शरत और चेतन शर्मा हैं।

बता दें कि पहले भी चेतन शर्मा की अगुवाई में चयन समिति बनी हुई थी। लेकिन टी-20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए इसे बर्खास्त कर दिया गया था और बीसीसीआई लगातार चर्चा में लगी हुई थी। एक बैठक भी की गई थी जिसमें चेतन शर्मा और टीम के कप्तान रोहित शर्मा समेत कोच राहुल द्रविड़ शामिल हुए थे और बैठक में आने वाले वर्ल्ड कप को लेकर रोडमैप तैयार किया गया था।

ये पूर्व क्रिकेटर थे रेस में

चीफ सेलेक्टर के इस पद की रेस में कई पूर्व क्रिकेटर शामिल थे। इनमें अजीत अगरकर और वेंकटेश प्रसाद जैसे नाम भी सामने आए थे। हालांकि, समिति की ओर से हैरान कर देने वाला फैसला लेते हुए एक बार फिर चेतन शर्मा को चयन समिति का अध्यक्ष पद सौंप दिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews