
इस समय सभी की नजरें बीसीसीआई पर टिकी हुई हैं। दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत को वनडे सीरीज खेलने के लिए न्योता दिया था। वहीं अब रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने इसे लेकर पॉजिटिव रिस्पांस दिया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे। दरअसल, भारत का बांग्लादेश के साथ टी20 और वनडे दौरा होने वाला था, लेकिन यह दौरा रद्द कर दिया गया, जिसके चलते भारतीय फैंस मायूस हो गए थे।
भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्दी मैदान पर नजर आएंगे। बता दें कि दोनों ही खिलाड़ियों ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही दिखाई देंगे हालांकि बांग्लादेश के साथ दौरा रद्द हो जाने के कारण, दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर देखने का इंतजार और बढ़ गया।
कितने मैचों की सीरीज हो सकती है?
लेकिन अब यह इंतजार जल्दी खत्म हो सकता है। दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश से हुई सीरीज रद्द होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अगस्त में 6 मैचों की लिमिटेड ओवर की सीरीज की मेजबानी का ऑफर दिया था, जिसे अब बीसीसीआई ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया है। इसके चलते अब रोहित शर्मा और विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ मैदान में नजर आ सकते हैं। हालांकि इस पर बीसीसीआई और आईसीसी के बीच चर्चा हो सकती है। यह चर्चा सिंगापुर में आईसीसी की एनुअल बैठक में की जा सकती है।
क्यों हुआ बांग्लादेश के साथ दौरा रद्द?
बता दें कि इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है, लेकिन इस टेस्ट सीरीज के बाद भारत का बांग्लादेश दौरा था, जो कि 17 अगस्त से शुरू होने वाला था। हालांकि, बांग्लादेश में सुरक्षा संबंधित चिंताओं के चलते दोनों देशों के बोर्ड ने यह फैसला किया कि इस दौरे को 2026 के लिए स्थगित किया जाए। इसके बाद श्रीलंका ने बीसीसीआई को लिमिटेड ओवर की सीरीज करवाने का ऑफर दिया था। अब श्रीलंका क्रिकेट के वरिष्ठ अधिकारी ने www.com.telecomasia.net को बताया कि हमें इसे लेकर पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। आगे की चर्चा सिंगापुर में आईसीसी की बैठक के दौरान की जाएगी। हमें दो या तीन दिनों में अंतिम निर्णय मिलने की उम्मीद है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

