MI VS PBKS: हार्दिक पांड्या की नहीं कम हो रही मुश्किलें, पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद भी लगा तगड़ा झटका

Hardik Pandya

IPL 2024 MI VS PBKS: हार्दिक पांड्या की मुश्किले कम होती नहीं दिख रही हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच जीत कर भी उन्हें नुकसान उठाना पड़ गया है। IPL 2024 के 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ भले ही हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने 9 रनों से मुकाबला जीत लिया हो। लेकिन BCCI की तरफ से उन्हें तगड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं विस्तार से…

BCCI ने हार्दिक पांड्या पर लगाया जुर्माना

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मोहाली के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया। जहां MI के कप्तान हार्दिक पांड्या धीमी ओवर गति के कारण तयशुदा समय में ओवर नहीं करा पाए और BCCI की आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिसके कारण उन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

2 ओवर पीछे चल रही थी MI

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम तयशुदा समय से 2 ओवर पीछे चल रही थी। इसी कारण से टीम को 19वें और 20वें ओवर में एक अतिरिक्ट खिलाड़ी को 6 गज के दायरे में रखना पड़ा था। फिलहाल, इसकी वजह से MI की टीम को कोई नुकसान नहीं झेलना पड़ा। हालांकि आचार संहिता के उल्लंघन के कारण हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपए का जुर्माना BCCI की तरफ से लगा है। वहीं अगर वो दूसरी बार ऐसी गलती करते पाए गए तो उनके खिलाफ 24 लाख रुपए का जुर्माना होगा। साथ ही टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी लिया जाएगा। जबकि तीसरी बार ऐसी गलती किए तो उन पर एक मैच खेलने का बैन लगा दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews