खिलाड़ियों पर सख्त हुआ BCCI, जारी की नई गाइडलाइन्स, अब टूर पर पत्नियों को साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए सख्त गाइडलाइन्स जारी की हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार के बाद बीसीसीआई ने बड़े बदलाव किए हैं। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि अगर कोई खिलाड़ी निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
खिलाड़ियों पर सख्त हुआ BCCI, जारी की नई गाइडलाइन्स, अब टूर पर पत्नियों को साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठे थे। इसके बाद, बीसीसीआई ने कड़ा रुख अपनाया और यह गाइडलाइन्स टीम में अनुशासन और एकजुटता बनाए रखने के उद्देश्य से जारी की हैं।

बीसीसीआई की ओर से गुरुवार रात को जारी गाइडलाइन्स के अनुसार, खिलाड़ियों और स्टाफ के परिवारों की उपस्थिति पर पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा, सीरीज के दौरान कोई भी खिलाड़ी फोटोशूट या विज्ञापन नहीं कर सकेगा।

पत्नियों को साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी

बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट खेलने का आदेश दिया है। गाइडलाइन्स के अनुसार, घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेना अनिवार्य है। साथ ही, खिलाड़ियों को अपने परिवार और पत्नियों को साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी, जिससे उनके प्रदर्शन पर असर न पड़े। यदि कोई टूर 45 दिन से कम का है, तो परिवार और पत्नियां साथ रह सकेंगी। इसके अलावा, यदि कोई खिलाड़ी परिवार की अलग से यात्रा करना चाहता है, तो उसे हेड कोच और सिलेक्शन कमिटी से परमिशन लेनी होगी।

अधिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी

गाइडलाइन्स में यह भी कहा गया है कि खिलाड़ियों को लंबे दौरे पर अधिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। खिलाड़ी 150 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं, जबकि सपोर्ट स्टाफ 80 किलोग्राम तक सामान ले जा सकेगा। छोटे दौरे के लिए खिलाड़ियों को 120 किलोग्राम और सपोर्ट स्टाफ को 60 किलोग्राम तक सामान ले जाने की अनुमति दी गई है। यदि किसी खिलाड़ी को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में कोई सामान या व्यक्तिगत चीज भेजनी है, तो उसे टीम मैनेजमेंट से संपर्क करना होगा। इसके अलावा, किसी भी दौरे पर खिलाड़ियों का सपोर्ट स्टाफ बोर्ड की अनुमति के बिना नहीं जाएगा। सभी खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस सेशन में मौजूद रहना अनिवार्य किया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews