साउथ जोन के स्क्वाड में केएल राहुल और मोहम्मद सिराज का नाम नहीं होने से BCCI हुआ नाराज, जानिए पूरा मामला

हाल ही के समय में बीसीसीआई ने सीनियर खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के लिए जोर दिया है। लेकिन दूसरी ओर साउथ जोन ने अपनी दुलीप ट्रॉफी के लिए स्क्वाड में केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया, जबकि यह खिलाड़ी पूरी तरह से उपलब्ध थे। अब इससे बोर्ड नाखुश है।
साउथ जोन के स्क्वाड में केएल राहुल और मोहम्मद सिराज का नाम नहीं होने से BCCI हुआ नाराज, जानिए पूरा मामला

जल्द ही दुलीप ट्रॉफी शुरू होगी। इसके लिए साउथ जोन ने अपना स्क्वाड घोषित कर दिया, लेकिन इस स्क्वाड में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं है, जबकि यह खिलाड़ी पूरी तरह से उपलब्ध हैं। बावजूद इसके बोर्ड ने इन्हें शामिल नहीं किया है। अब इससे बीसीसीआई बुरी तरह से नाराज है। बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक तौर पर इन सभी राज्यों और संघों को खत लिखा गया है और साफ कहा गया है कि राष्ट्रीय टीम से खेलने वाले खिलाड़ियों को टीम में जगह दी जानी चाहिए।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा दुलीप ट्रॉफी के लिए केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। इसका मतलब है कि अगर केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी दुलीप ट्रॉफी में उपलब्ध हैं, तो इन्हें टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

जानिए क्या है पूरा मामला?

27 जुलाई को दुलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन ने अपना स्क्वाड घोषित किया था। इस स्क्वाड में केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों का नाम भी शामिल नहीं है। दुलीप ट्रॉफी के मुकाबलों के साथ ही घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत भी हो रही है। 28 अगस्त से बेंगलुरु में दुलीप ट्रॉफी का यह टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। ऐसे में ज्यादातर टीमों ने उसकी तैयारी पूरी करनी है। यह टूर्नामेंट घरेलू और राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण मंच माना जाता है। केएल राहुल, साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी 28 अगस्त से उपलब्ध रहेंगे, लेकिन बावजूद इसके साउथ जोन की टीम में इनका नाम नहीं है, जिससे बीसीसीआई पूरी तरह से नाराज है।

अब बीसीसीआई हो गई है बुरी तरह नाराज

वहीं, बीसीसीआई के क्रिकेट ऑपरेशंस के जनरल मैनेजर अभय कुर्विला ने पिछले हफ्ते जोनल काउंसिल और स्टेट यूनिट्स को एक ईमेल भेजा। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इस मेल में अभय ने दुलीप ट्रॉफी की प्रतिष्ठा और उसके प्रतिस्पर्धी मानक को बरकरार रखने के लिए सभी उपलब्ध भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को महत्व दिया है। दरअसल, मेल में साफ कहा गया है कि भारत के सभी उपलब्ध खिलाड़ियों को उनकी जोनल टीम में चुना जाए, जिससे टूर्नामेंट की साख बनी रहे और उच्चतम स्तर की प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित हो। हालांकि अब देखना होगा कि क्या सेंट्रल जोन में ये खिलाड़ी नजर आएंगे या नहीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews