BCCI ने खिलाड़ियों को दी चेतावनी, रणजी ट्रॉफी में शामिल नहीं होने पर होगी कार्रवाई

BCCI ने खिलाड़ियों को दी चेतावनी, रणजी ट्रॉफी में शामिल नहीं होने पर होगी कार्रवाई

BCCI warns players: BCCI ने नेशनल सिलेक्टर्स के साथ चर्चा के बाद सीनियर प्लेयर्स को एक बड़ी चेतावनी दी है, दरअसल जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में खेलने की बजाय IPL की तैयारी करने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार BCCI ने सोमवार को नेशनल सिलेक्टर्स के साथ हुई चर्चा के बाद खिलाड़ियों को ईमेल के माध्यम से स्टेट टीम के साथ रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा है।

रणजी ट्रॉफी का अगला राउंड 16 फरवरी से

आपको बता दें की रणजी ट्रॉफी का अगला राउंड 16 फरवरी से शुरू होने वाला है, और सभी खिलाड़ियों को इसमें स्टेट टीम के साथ शामिल होने के लिए विनती की गई है। यदि कोई खिलाड़ी फिट होने के बावजूद नहीं खेलता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

क्रुणाल और चाहर की IPL को प्राथमिकता

दरअसल बड़ोदा के क्रुणाल पंड्या और राजस्थान के दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों ने अभी से IPL 2024 के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया है, और उन्होंने स्टेट टीम से रणजी मैच खेलने की बजाय इस प्रतियोगिता को प्राथमिकता दी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews