भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भारतीय टीम के सामने खड़ी हुई बड़ी मुश्किल, ऋषभ पंत प्रैक्टिस के दौरान हुए चोटिल

20 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश का मुकाबला होने वाला है, लेकिन इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं।
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भारतीय टीम के सामने खड़ी हुई बड़ी मुश्किल, ऋषभ पंत प्रैक्टिस के दौरान हुए चोटिल

चैंपियंस ट्रॉफी में 20 फरवरी को भारत और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। इसके लिए भारतीय टीम ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। भारत का पहला मैच दुबई में खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने सभी मुकाबले खेलेगी। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा है। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, ऋषभ पंत को घुटने में चोट आई है। हालांकि, अब तक इसे लेकर बीसीसीआई की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस आशा कर रहे हैं कि ऋषभ पंत की यह चोट ज्यादा गंभीर न हो और वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर उतर सकें।

23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी भारतीय टीम

बता दें कि भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में एक और बार आईसीसी टूर्नामेंट खेल रही है। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से शुरू होगा, जबकि भारत 20 फरवरी को टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलेगा। बांग्लादेश के बाद भारतीय टीम 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। ऐसे में ऋषभ पंत का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के चोटिल होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दर्द से परेशान नजर आ रहे हैं। जैसे ही उन्हें चोट लगती है, वह मैदान पर गिर जाते हैं और फिजियो तुरंत उनके पास पहुंच जाते हैं।

अब तक प्लेइंग इलेवन का खुलासा नहीं

हालांकि, ऋषभ पंत की यह चोट कितनी गंभीर है, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट भी हो चुका है, जिसमें उनके घुटने में चोट आई थी। ऐसे में यह चोट किस पैर के घुटने में लगी है और कितनी गंभीर है, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, जिससे फैंस चिंता में हैं। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच के लिए भारतीय टीम ने अब तक अपनी प्लेइंग इलेवन का खुलासा नहीं किया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऋषभ पंत इस मैच में मैदान पर उतरते हैं या नहीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews