T20 World Cup से पहले बदला टीम इंडिया की जर्सी का रंग, BCCI ने शेयर की तस्वीर

T20 World Cup से पहले बदला टीम इंडिया की जर्सी का रंग, BCCI ने शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) खेला जाने वाला है। भारतीय टीम (Team India) वर्ल्ड कप विजेता को दावेदार के रूप में मैदान पर उतरने वाली है। लेकिन मैदान पर उतरने से पहले ही भारतीय टीम की जर्सी का रंग बदल गया है। विश्व कप से पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया की नई T20 जर्सी लॉन्च की है। जर्सी टीम इंडिया क्रिकेट स्पॉन्सर आईपीएल स्पोर्ट्स की ओर से लॉन्च की गई है। पिछली जर्सी की तुलना में यह काफी अलग है और इसका रंग भी पिछले टी-20 विश्व कप में पहनी गई जर्सी से जुदा है।

इस जर्सी का रंग आसमानी रखा गया है जो पहले टीम इंडिया की जर्सी का रंग था। एक बार फिर टीम पुराने रंग में रंगी हुई दिखाई देगी। हालांकि, यह बिल्कुल पुरानी जर्सी की तरह नहीं है इस पर कंधे और बाजू पर गहरा नीला रंग किया गया है। इसके अलावा इस पर कई सारे ट्रायंगल बने हुए हैं। एमपीएल स्पोर्ट्स और बायजूस का नाम जर्सी पर मेंशन है और बीच में इंडिया लिखा हुआ है।

Must Read- शर्मनाक! डॉगी को रस्सी के सहारे रोड पर घसीटता दिखा शख्स, वीडियो पर फूटा लोगों का गुस्सा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय खिलाड़ी यही जर्सी पहने नजर आएंगे। हर बार टी20 विश्व कप में इंडिया नई जर्सी में ही नजर आती है। अब यह देखने वाली बात होगी कि नई जर्सी टीम इंडिया के लिए कैसी साबित होती है। BCCI ने अपने टि्वटर हैंडल से इंडिया की नई जर्सी पहने खिलाड़ियों की तस्वीर साझा की है।

टी20 विश्व कप की खासियत यह है कि दर्शक चाहते हैं कि अब इंडिया यह जीते क्योंकि भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी-20 विश्व कप जीता था, उसके बाद ये ट्रॉफी इंडिया को नहीं मिली। 2014 में इंडिया फाइनल में पहुंची थी लेकिन जीत नहीं पाई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews