ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए जोश हेजलवुड, इस खिलाडी को मिलेगा मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। दरअसल चोंट के चलते जोश हेजलवुड दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के सीन एबॉट और ब्रैंडन डोगेट में से किसी एक खिलाड़ी को जगह मिल सकती है।
ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए जोश हेजलवुड, इस खिलाडी को मिलेगा मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं इस टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोंट के चलते हैं टीम से बाहर हो गए हैं। इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की ओर से बयान जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि जोश हेजलवुड चोंटिल होने की वजह से एडिलेड टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे।

बता दें कि दूसरा टेस्ट मुकाबला डे-नाइट टेस्ट होगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को तेज गेंदबाजी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 5 टेस्ट मैच में खेलने वाली है।

जोश हेजलवुड दूसरे मैच से बाहर

दोनों ही टीमों को यह सीरीज जीतना बेहद जरूरी है। बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों ही टीमों को यह सीरीज जीतना होगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के सामने अब संकट खड़ा होता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल जोश हेजलवुड टीम के सबसे मजबूत गेंदबाजों में से एक है। पहले टेस्ट मैच में जोश हेजलवुड ने शानदार परफॉर्मेंस दिया था। हालांकि इससे पहले यह भी खबरें आ रही थी कि दूसरे टेस्ट मैच में मिचेल मार्श भी खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। हालांकि अब खबर आ रही है कि वह एडिलेड टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे।

भारतीय टीम के सामने भी खड़ी हुई समस्या

वहीं भारतीय टीम के सामने भी एक दुविधा खड़ी होती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल शुभमन गिल और रोहित शर्मा की टीम में वापसी होना है। ऐसे में अब कोई दो खिलाड़ियों को टीम से बाहर जाना होगा। हालांकि रिपोर्ट्स की माने तो नीतीश रेड्डी और ध्रुव जुरैल बाहर हो सकते हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड की जगह सीन एबॉट और ब्रैंडन डोगेट को जगह मिल सकती है। बता दें कि पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था। भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में भी इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया चाहेगी कि दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सीरीज बराबरी कर ले।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews