Asia Cup से पहले इंडियन क्रिकेट टीम में हुआ बड़ा बदलाव, लक्ष्मण को बनाया गया कोच

Asia Cup से पहले इंडियन क्रिकेट टीम में हुआ बड़ा बदलाव, लक्ष्मण को बनाया गया कोच

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एशिया कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव किया गया है और वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की जिम्मेदारी सौंपते हुए टीम का कोच बनाया गया है। राहुल कोरोना पॉजिटिव है और जब तक वह नेगेटिव नहीं आ जाते तब तक लक्ष्मण उनकी जिम्मेदारी संभालेंगे। इंडियन टीम 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप का अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

BCCI ने द्रविड़ के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यह जानकारी दी थी कि अब वह टीम के साथ नहीं जा सकते हैं इसीलिए वीवीएस लक्ष्मण ही उनकी जगह एक विकल्प हैं। इससे पहले द्रविड़ को जिंबाब्वे दौरे से आराम देते हुए उनकी जगह लक्ष्मण को भेजा गया था। अभी द्रविड़ एशिया कप से पूरी तरीके से बाहर नहीं हुए हैं। ठीक होने के बाद उन्हें टीम में फिर से जगह दी जा सकती है। उनकी कोरोना रिपोर्ट जैसे ही नेगेटिव आ जाएगी वह यूएई में टीम में शामिल हो जाएंगे।

Must Read- उज्जैन: एडवांस फीचर्स से लैस होगी महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, कलेक्टर ने दिया आदेश

कोरोना नियमों में आया है बदलाव

पहले की तरह अब खिलाड़ियों या फिर टीम के किसी सदस्य के पॉजिटिव आने पर चिंताजनक स्थिति नहीं बनती है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम फाइनल के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद भी उन्हें मैच खेलने दिया गया था।

एशिया कप में खेलेंगे यह भारतीय खिलाड़ी

टीम में रोहित शर्मा कप्तान, केएल राहुल उप कप्तान, विराट कोहली, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, यूजवेंद्र चहल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार को रखा गया है। वहीं अक्षर पटेल, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखे गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews