BCCI की बड़ी तैयारी, बदलेंगे क्रिकेट के नियम, 11 की जगह टीम में इतने खिलाड़ी होंगे शामिल, जानें यहाँ

BCCI की बड़ी तैयारी, बदलेंगे क्रिकेट के नियम, 11 की जगह टीम में इतने खिलाड़ी होंगे शामिल, जानें यहाँ

खेल, डेस्क रिपोर्ट। क्रिकेट रोमांचक खेलों में से एक है। दुनिया की बड़ी आबादी क्रिकेट को पसंद करती है। इस खेल को और भी ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए आईसीसी और बीसीसीआई लगातार कोशिश करते रहते हैं। एक बार भी क्रिकेट से जुड़ा नया नियम BCCI लाने की तैयारी कर रहा है। इस नए नियम के तहत अब क्रिकेट में भी फुटबॉल की तरह 11 की 15 खिलाड़ी शामिल होंगे। इसका मतलब यह है की किसी भी मैच के लिए टीम का कप्तान 11 की जगह 15 खिलाड़ियों का नाम देगा। इस नए नियम का नाम इम्पैक्ट प्लेयर दिया गया है। हालांकि इस नियम को फिलहाल के सिर्फ घरेलू मैचों में लाया जाएगा। उसके बाद हालात की समीक्षा करते हुए इन नियम को आईपीएल में भी लागू किया जा सकता है।

यह भी पढ़े… Xiaomi 12T Pro के फीचर्स लीक, मिलेगा 200MP का कैमरा, आकर्षक डिजाइन, जल्द होगा लॉन्च, जानें डीटेल

रिपोर्ट्स की माने तो यदि सबकुछ सही रहा तो इम्पैक्ट प्लेयर के इस नियम को आईसीसी अन्तरराष्ट्रिय क्रिकेट के लिए अनुमति दे सकता है। बीसीसीआई ने सभी राज्यों के क्रिकेट बोर्ड को एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर के नियम का जिक्र किया गया है। सर्कुलर में कहा गया है की टी20 की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई कुछ नए नियमों को शुरू करने जा रहा है।

यह भी पढ़े… Petrol Diesel Price: मध्यप्रदेश के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ जानें ताजा भाव

बता दें की इस नियम के तहत दोनों टीम के कप्तान टॉस के समय 11 खिलाड़ियों की टीम बताएंगे और साथ में 4 सब्सीट्यूट खिलाड़ियों का नाम भी देंगे। इन चार खिलाड़ियों में जरूरत के वक्त कोई भी एक खिलाड़ी अन्य खिलाड़ी की जगह दे पाएगा। जिस खिलाड़ी की जगह इम्पैक्ट प्लेयर लेगा, वो खिलाड़ी मैच से बाहर हो जाएगा और पूरा मैच् इम्पैक्ट प्लेयर की खेलेगा। इस बात की सूचना कप्तान को अंपायर को देनी जरूरी होगी। वहीं यदि टीम किसी इम्पैक्ट प्लेयर को गेंदबाजी के लिए पेश करती है, तो प्लेयर को 4 ओवर की छूट होगी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पहली बार इस नियम को लागू किया जाएगा, जो 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews