चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन होगा इसका शेड्यूल अनाउंस! भारत को लेकर भी होगा फैसला

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी इस बार पाकिस्तान करने वाला है। जिसके चलते सवाल उठ रहे हैं, कि क्या भारतीय टीम अपने मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी। इस विवाद की स्थिति के कारण अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल अनाउंस नहीं हो सका है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन होगा इसका शेड्यूल अनाउंस! भारत को लेकर भी होगा फैसला

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर भारत और पाकिस्तान में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल इस वजह से अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल अनाउंस नहीं हो सका है। हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि आईसीसी द्वारा जल्द ही इसका शेड्यूल अनाउंस किया जा सकता है। नए अपडेट के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक आईसीसी द्वारा इसका शेड्यूल अनाउंस किया जा सकता है।

इसके साथ ही इस बात पर भी फैसला लिया जा सकता है, कि भारत पाकिस्तान अपने मैच खेलने जाएगा या नहीं? जानकारी के मुताबिक इस टूर्नामेंट को आईसीसी द्वारा हाइब्रिड मॉडल पर भी करवाया जा सकता है। हालांकि पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल पर चैंपियंस ट्रॉफी करवाने के लिए राजी नजर नहीं आ रहा है।

इस सप्ताह के अंत तक आईसीसी द्वारा शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है

दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी इस बार पाकिस्तान करने वाला है। जिसके चलते सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारतीय टीम अपने मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी। हालांकि भारतीय टीम की ओर से यह रुख साफ नजर आ रहा है की टीम पाकिस्तान अपने मैच खेलने जाने के लिए राजी नहीं है। आईएएनएस के सूत्रों के मुताबिक इस सप्ताह के अंत तक आईसीसी द्वारा शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है। वहीं भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने के फैसले पर पीसीबी के अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है। इसी बीच पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन रजा नकवी ने एक नया बयान दिया है। दरअसल उनका कहना है कि पाकिस्तान मेजबानी को लेकर मजबूत दिखाई दे रहा है, यदि भारतीय टीम को कोई समस्या आ रही है तो इस मामले पर वह पाकिस्तान बोर्ड के अधिकारियों से बात कर सकते हैं।

हाइब्रिड मॉडल के पक्ष में नहीं पाकिस्तान

हालांकि रिपोर्ट की माने तो टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जा सकता है। दरअसल भारतीय टीम के मैच पाकिस्तान के बाहर करवाए जा सकते हैं। इससे पहले एशिया कप 2023 में भी टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किया गया था। जिसमें भारतीय टीम के मुकाबले दुबई और श्रीलंका में खेले गए थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि एक बार फिर भारतीय टीम अपने मुकाबले पाकिस्तान से बाहर खेल सकती है। हालांकि सवाल यह है कि लीग मैच के बाद नॉकआउट की स्थिति क्या होगी? दरअसल भारतीय टीम हमेशा से नॉकआउट में प्रवेश करती हुई दिखाई दी है। ऐसे में अगर भारतीय टीम नॉकआउट में प्रवेश करती है तो क्या नॉकआउट के मुकाबले भी शेड्यूल से हटकर पाकिस्तान के अलावा दूसरी जगह पर कराए जाएंगे? मगर पाकिस्तान टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल को लेकर पक्ष में नजर नहीं आ रहा है।

जानिए पाकिस्तान का क्या है कहना?

दरअसल पाकिस्तान की ओर से कहना है कि जिस प्रकार पाकिस्तान टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत आई थी उसी प्रकार भारत को भी पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने आना चाहिए। कुछ ही समय पहले चैंपियंस ट्रॉफी के प्रमोशन को लेकर भी भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आमने-सामने आए थे। दरअसल पाकिस्तान ने प्रमोट लिस्ट में जिन शहरों का नाम दिया था। उसमें POK के शहर का भी नाम शामिल था। इस बात से नाराज होकर बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर विवाद बढ़ गया था। हालांकि नई अपडेट के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक आईसीसी द्वारा इसका शेड्यूल जारी किया जा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews