इन दो टीमों की गेंदबाजी करेगी सभी टीमों को परेशान! स्पीड के साथ-साथ फिरकी में उलझेंगे बड़े-बड़े बल्लेबाज

आईपीएल 2025 में दो टीमें गेंदबाजी में सबसे मजबूत दिखाई दे रही है। दरअसल इन दोनों टीमों ने मेगा ऑक्शन में कई बड़े खिलाडियों को खरीदा है। जिसके चलते अब दोनों टीमें मजबूत गेंदबाजी की दावेदारी ठोक रही है।
इन दो टीमों की गेंदबाजी करेगी सभी टीमों को परेशान! स्पीड के साथ-साथ फिरकी में उलझेंगे बड़े-बड़े बल्लेबाज

आईपीएल 2025 में फैंस को कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। दरअसल कई बड़े खिलाडी अब दूसरी टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं कुछ टीमें गेंदबाजी विभाग में मजबूत दिखाई दे रही है। अगर टीमों पर नजर डाली जाए तो इस बार के मेगा ऑक्शन में टीमों ने कोशिश की है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी विभाग दोनों को मजबूत किया जा सके। हालांकि अब दो टीमों की गेंदबाजी बहुत ही मजबूत दिखाई दे रही है।

दरअसल इस बार आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, मिचेल स्टार्क, मोहम्मद शमी जैसे बड़े गेंदबाज अब दूसरी टीमों से खेलते हुए दिखाई देंगे। चलिए जानते हैं आने वाले आईपीएल में किस टीम की गेंदबाजी सबसे मजबूत दिखाई दे रही है।

Mumbai Indians की गेंदबाजी करेगी परेशान

दरअसल आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी सबसे मजबूत दिखाई दे रही है। टीम ने जसप्रीत बुमराह को 18 करोड रुपए में रिटेन किया है। इसके साथ ही अपने गेंदबाजी को और मजबूत करने के लिए टीम ने दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट को भी शामिल कर लिया है। दीपक चाहर नई गेंद से स्विंग करवाने के लिए माहिर माने जाते हैं। उसके साथ ही ट्रेंट बोल्ट भी डेथ आवर में शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में मुंबई की गेंदबाजी सभी टीमों में सबसे ज्यादा घातक नजर आ रही है। स्पिन पर नजर डाली जाए तो टीम में अफगानिस्तान के युवा अल्लाह गजनफार को शामिल किया गया है। इसके साथ ही टीम में मिचेल सेंटनर भी दिखाई देंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद भी है गेंदबाजी की मजबूत टीम

वहीं इस लिस्ट में दूसरी सबसे मजबूत टीम सनराइजर्स हैदराबाद नजर आ रही है। दरअसल आईपीएल में सनराइजर्स की गेंदबाजी सबसे मजबूत मानी जाती है। हालांकि पिछले कुछ सीजन में सनराइजर्स की गेंदबाजी कमजोर नजर आई है। लेकिन अब एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी सबसे मजबूत दिखाई दे रही है। टीम में कप्तान पेट कमिंस के अलावा मोहम्मद शमी भी शामिल हो चुके हैं। इसके साथ ही हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट भी इसमें दिखाई देंगे। जबकि स्पिन गेंदबाजी पर नजर डाली जाए तो इसमें राहुल चाहर के साथ एडम जैम्पा भी दिखाई देंगे। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सबसे मजबूत गेंदबाजी की दावेदारी रख रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews