
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा पहली पारी में 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारतीय फैंस को उम्मीद थी, कि रोहित शर्मा भारतीय पारी को संभालेंगे। लेकिन एक बार फिर रोहित शर्मा कम स्कोर पर पेवेलियन की ओर लौट गए। पिछले मैच में भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कम स्कोर पर आउट हो गए थे।
दरअसल पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने एक मजबूत स्कोर खड़ा किया है। ऑस्ट्रेलिया ने 445 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय पारी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। हालांकि क्रीज पर केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
रोहित शर्मा ने मात्र 10 रन बनाए
रोहित शर्मा पिछली तीन पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना सके हैं। गाबा टेस्ट में उम्मीद जताई जा रही थी, कि रोहित शर्मा एक बड़ा स्कोर बना सकते हैं। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में कुल 27 से गेंदे खेली जिसमें वे मात्र 10 रन ही बना सके। अपनी पारी में रोहित शर्मा ने दो चौके लगाए। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 313 रन पीछे है। ऐसे में भारतीय टीम को केएल राहुल और रविंद्र जडेजा से बड़ी पारी की उम्मीद है। हालांकि अभी बल्लेबाजी करने नितीश रेड्डी भी आएँगे। नितीश रेड्डी भी बड़ा स्कोर बना सकते हैं।
पाचंवे दिन का खेल दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा
रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली भी पहली बारी में फ्लॉप नजर आए। विराट कोहली मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन की और लौट गए। ऋषभ पंत 9 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल शतक के करीब पहुंच चुके हैं। राहुल 79 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं, जबकि रविंद्र जडेजा 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। बता दें कि गाबा टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। अभी दोनों टीमों की पहली पारी समाप्त नहीं हुई है। भारत की पहली पारी अभी चल रही है। ऐसे में भारतीय टीम यदि ऑस्ट्रेलिया के स्कोर की बराबरी कर लेती है, तो पांचवें दिन का खेल महत्वपूर्ण हो जाएगा।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

