Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने हासिल की नई उपलब्धि, बने 17वें भारतीय बल्लेबाज

Rohit Sharma

Rohit Sharma Test Runs: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का रविवार को तीसरा दिन था। इस मुकाबले में भारत को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला है। जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 40 रन बना लिया है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने एक नई कामयाबी हासिल कर लिया है।

कप्तान रोहित शर्मा ने हासिल की नई उपलब्धि

कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते हुए एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 24 रनों बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। इस दौरान उन्होंने जैसे ही 21 रन पूरे किए, एक नया मुकाम पा लिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार रन पूरा कर लिया। रोहित ने यह उपलब्धि अपने टेस्ट मैच की 100वीं पारी में हासिल किया है।

वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्द है सबसे तेज 4 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार रन बनाने वाले 17 वें भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज 4 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्द है। सहवाग ने यह कारनामा टेस्ट मैच की 79 पारियों में ही हासिल कर लिया था।

रोहित शर्मा का ये रहा टेस्ट करियर

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने साल 2013 में भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वहीं रोहित शर्मा ने अब तक कुल 58 टेस्ट मैचों में 4003 रन बनाए हैं। जिसमें 11 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews