चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मामला फिर गरमाया! क्या भारत नहीं खेलगा यह टूर्नामेंट? या पाकिस्तान से छीनी जाएगी मेजबानी? इस दिन होगा फैसला

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि वह हाइब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट आयोजित नहीं करेगा। ऐसे में आईसीसी पाकिस्तान से टूर्नामेंट की मेजबानी छीन सकता है। वहीं भारत की ओर से भी यह साफ कर दिया गया है कि, भारतीय टीम पाकिस्तान खेलने नहीं जाएगी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मामला फिर गरमाया! क्या भारत नहीं खेलगा यह टूर्नामेंट? या पाकिस्तान से छीनी जाएगी मेजबानी? इस दिन होगा फैसला

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं हुआ है। इसे लेकर अभी तक ऑफीशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सिर्फ दो महीने का समय चैंपियंस ट्रॉफी में रह गया है और अभी तक इसका शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। दरअसल अभी तक इस बात पर भी निर्णय नहीं दिया गया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान खेलने जाएगी या नहीं? हालांकि भारत की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने नहीं जाएगी।

ताजा जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल के लिए मना कर दिया है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या चैंपियंस ट्रॉफी में भारत खेलता हुआ नजर नहीं आएगा? जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी भारत में भी आयोजित करवाई जा सकती है।

अभी तक इसका शेड्यूल जारी नहीं किया गया

वहीं 29 नवंबर को आईसीसी की मीटिंग में इसे लेकर फैसला हो सकता है। हालांकि इससे पहले यह साफ हो गया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी खेलने नहीं जाएगी। दरअसल आईसीसी को 90 दिन पहले सभी देशों को शेड्यूल भेजना होता है। लेकिन अभी तक इसका शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट की माने तो शेड्यूल में देरी के चलते चैंपियंस ट्रॉफी के ब्रॉडकास्टर को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं कमर्शियल मुद्दों पर आईसीसी की ओर से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

29 नवंबर को आईसीसी की मीटिंग

यदि पाकिस्तान 29 नवंबर को आईसीसी की मीटिंग में हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी नहीं होता है तो, पाकिस्तान से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीनी जा सकती है। और किसी और देश के पास इसकी मेजबानी जा सकती है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि मेजबानी श्रीलंका या अन्य टीमों को दी जा सकती है। जहां भारत और पाकिस्तान की टीम मैच खेल सके। इसीलिए 29 नवंबर की आईसीसी की यह बैठक बेहद खास होने वाली है। जानकारी दे दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का यह टूर्नामेंट फरवरी 2025 में शुरू होना है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews