Commonwealth Games 2022 : टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स में शरथ कमल और श्रीजा अकुला ने जीता गोल्ड मेडल

Commonwealth Games 2022 : टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स में शरथ कमल और श्रीजा अकुला ने जीता गोल्ड मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देर रात तक स्वर्णिम सफर जारी रहा, जहां टेबल टेनिस के मिश्रित युगल में भारत के शरथ कमल और श्रीजा अकुला ने मलेशिया के जावेन चोंग और करेन लिन ने 11-4, 9-11, 11-5, 11-6 से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बर्मिंघम में भारत का 18वां और दिन का पांचवां गोल्ड था। टेबल टेनिस में शरथ कमल ने तीसरा मेडल जीता। अभी भी सोमवार को एकल मुकाबले में उनसे गोल्ड मेडल लाने की उम्मीद है।

🇮🇳’s dynamic #TableTennis Mixed Doubles 🏓pair – the young sensation #SreejaAkula & the evergreen @sharathkamal1 team up to clinch the GOLD 🥇 at #CommonwealthGames2022

🇮🇳 wins 3-1 against 🇲🇾 in the XD final

A pairing to remember! 🤩#Cheer4India pic.twitter.com/oFRtlnOOjQ

— SAI Media (@Media_SAI) August 7, 2022

हालांकि, इस बार भारतीय टेबल टेनिस टीम का कॉमनवेल्थ गेम्स में वैसा प्रदर्शन नहीं रहा, जैसा उनका गोल्ड कोस्ट में था। गोल्ड मेडल की आस मनिका बत्रा इस बार खाली हाथ वापस लौटी।

बता दे, शरथ कमल का मिश्रित युगल में यह पहला गोल्ड मेडल है। लेकिन श्रीजा के लिए ये काफी स्पेशल पल है क्योंकि उन्होंने अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता।

हालांकि, इससे पहले शाम को, श्रीजा को महिला एकल ब्रॉन्ज मेडल मैच हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें ऑस्ट्रेलिया की यांग्जी लियू ने 3-4 से मात देकर पदक से दूर कर दिया था। छठे गेम में सनसनीखेज वापसी करने के बाद, श्रीजा ने आधे घंटे तक चले गेम में 11-3 6-11 2-11 11-7 13-15 11-9 7-11 से हार का सामना किया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews