Hindi News

Cricket News: भारत 6 साल बाद फिर से टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचा

Published:
Last Updated:
Cricket News: भारत 6 साल बाद फिर से टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत ने रविवार को कोलकाता में वेस्टइंडीज पर 3-0 से श्रृंखला जीत ली है। इसी तरह पुरुषों की क्रिकेट टीम ICC T20 रैंकिंग में छह साल बाद वापस से नंबर एक बन गया है। इसी के साथ भारत ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है। इंग्लैंड के 269 रेटिंग अंक थे और वह शीर्ष पर था। इससे पहले भारत ने 12 फरवरी, 2016 से 3 मई, 2016 तक महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में इस प्रारूप में शीर्ष में शासन किया था।

यह भी पढ़ें – राहुल द्रविड़ पर आरोप लगाने के बाद रिद्धिमान साहा को मिली धमकी

विश्व कप के बाद विराट कोहली के कप्तानी से हटने के बाद, मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने भारत को न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज पर श्रृंखला में क्लीन-स्वीप करते हुए जीत के क्रम में लगातार नौ जीत हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में वाइट वाश करने के बाद भारत आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए टी20 टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें – वकील साहिबा हुई ठगी का शिकार, बैंक खाते से गायब हुए 73 हजार रूपए

इंग्लैंड और भारत दोनों की रेटिंग समान (269) है, लेकिन भारत के कुल 10,484 अंक हैं, जो इंग्लैंड के 10,474 से 10 अधिक है। पाकिस्तान 266 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर है, उसके बाद न्यूजीलैंड (255) और दक्षिण अफ्रीका (253) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया (249) श्रीलंका पर 4-1 से सीरीज जीत के बाद छठे स्थान पर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें – यूक्रेन में पढ़ रहे आसिफ खान के माता-पिता लगा रहे मदद की गुहार

अंक तालिका

S No टीम मैच पॉइंट्स रेटिंग
1 इंडिया 39 10,484 269
2 इंग्लैंड 39 10,474 269
3 पाकिस्तान 46 12,225 266
4 न्यूजीलैंड 38 9,707 255
5 दक्षिण अफ्रीका 35 8,858 253
6 ऑस्ट्रेलिया 44 10,949 249
7 वेस्ट इंडीज 45 10,578 235
8 अफगानिस्तान 17 3,951 232
9 श्रीलंका 34 7,847 231
10 बांग्लादेश 37 8,529 231

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews