पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा निर्णय लेते हुए विदेशी T20 लीग में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट को सस्पेंड कर दिया है, यानी अब यह खिलाड़ी विदेशी T20 लीग में नहीं खेल सकेंगे। हैरानी की बात है कि यह फैसला एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले के एक दिन बाद ही लिया गया है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में हराया था। उसके बाद दोनों देशों के बीच क्रिकेट को लेकर संबंध और बिगड़ गए। दरअसल भारतीय टीम ने खिताब जीतने के बाद मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, जिससे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट फैंस भारत के खिलाफ बोलने लगे।
लेकिन इसी बीच अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिया गया यह निर्णय बेहद बड़ा माना जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से खिलाड़ियों के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट को सस्पेंड करने का कारण नहीं बताया गया है। पाकिस्तान के कई खिलाड़ी हैं जो विदेशी T20 लीग में खेलते हैं, अब उन्हें यह मौका नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें
इन खिलाड़ियों को होगा बड़ा नुकसान
क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक 29 सितंबर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमैर अहमद सैयद ने एक नोटिस भेजकर इन खिलाड़ियों और एजेंट्स को फैसले की जानकारी दी है। इस नोटिस में सुमैर अहमद ने बताया कि पीसीबी के मुताबिक लीग और अन्य विदेशी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के सभी NOC अगले आदेश तक सस्पेंड किए जाते हैं। अब इस फैसले के चलते पाकिस्तान के कई बड़े खिलाड़ियों को भी नुकसान झेलना पड़ेगा। दरअसल बाबर आजम, शाहीन अफ़रीदी, फहीम अशरफ, मोहम्मद रिजवान और शादाब खान जैसे खिलाड़ी विदेशी लीग में खेलने वाले थे, जिन्हें अब NOC सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा। यह खिलाड़ी अब ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में नजर आने वाले थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
ILT20 में भी नहीं ले पाएंगे हिस्सा
इतना ही नहीं, पाकिस्तान के हारिस रऊफ और कई अन्य खिलाड़ी ILT20 में हिस्सा लेने जाने वाले थे। यह T20 लीग बड़ी लीग्स में मानी जाती है। 1 अक्टूबर को यूएई में इसका ऑक्शन होगा। पाकिस्तान के 18 खिलाड़ियों को इसके लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके अलावा अब पाकिस्तानी खिलाड़ी कनाडा T20 लीग में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। पीसीबी द्वारा इस T20 लीग पर एक महीने पहले ही रोक लगा दी गई थी।
भारत से फाइनल में मिली थी हार
जानकारी दे दें कि 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला खेला गया था। यह मुकाबला भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में तिलक वर्माforeign T20 leagues ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान द्वारा दिए गए लक्ष्य को आसानी से हासिल करने में मदद की थी। इस जीत के बाद मैदान पर काफी देर तक ड्रामा देखने को मिला था। दरअसल एसीसी के चीफ मोहसिन नक़वी भारतीय टीम को टाइटल अपने हाथों से देना चाहते थे लेकिन भारतीय टीम की ओर से इसे लेने से इनकार कर दिया गया था। इसके बाद काफी समय तक मैदान पर इसे लेकर निर्णय चलता रहा। अंत में भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के ही सेलिब्रेशन किया।