
2025 के इस साल में क्रिकेट का खुमार लोगों में देखने को मिला है। पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट और फिर आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट, और कई विदेशी लीग के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में भी यह साल शानदार रहा। इस दौरान कई ऐसे बल्लेबाज आए जिन्होंने जबरदस्त इनिंग्स खेलीं, वहीं कई ऐसे गेंदबाज भी रहे जिन्होंने बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। चलिए आज हम आपको साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप फाइव गेंदबाजों के बारे में बता रहे हैं। आप यह सुनकर चौंक जाएंगे कि इस लिस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है।
पहले नंबर पर रहा ये गेंदबाज
बता दें कि साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट रिजवान भट्ट ने लिए हैं। उन्होंने 29 मैच की 29 पारियों में 50 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने साल 2025 में 50 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि उन्होंने 9 रन देकर 6 विकेट का अपना बेस्ट स्पेल बनाया है।
दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मैट हेनरी
जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मैट हेनरी का नाम है। मैट हेनरी ने इस साल कुल 15 मैच खेले हैं, जिनकी 16 पारियों में उन्होंने 44 विकेट चटकाए हैं। बता दें कि हाल ही में उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में जो विकेट चटकाए थे, अगर इस साल के उनके बेस्ट स्पेल पर नजर डाली जाए तो उन्होंने 39 रन देकर 6 विकेट चटकाए हैं।
तीसरे नंबर पर ब्लेसिंग मुजारबानी
जबकि तीसरे नंबर पर ब्लेसिंग मुजारबानी रहे हैं। इन्होंने कुल 16 मैच खेले हैं, जिनकी 18 पारियों में 43 विकेट चटकाए हैं। जिंबाब्वे के इस गेंदबाज ने इस साल कहर बरपाया है। अगर ब्लेसिंग मुजारबानी के बेस्ट स्पेल की बात की जाए तो इस साल उन्होंने 58 रन देकर 7 विकेट लिए हैं।
चौथे नंबर पर अली दाऊद
जबकि चौथे नंबर पर अली दाऊद का नाम है। बहरीन के इस गेंदबाज ने जबरदस्त गेंदबाजी की है। उन्होंने अब तक 27 मुकाबलों में 40 विकेट चटकाए हैं। अगर अली दाऊद के बेस्ट स्पेल की बात की जाए तो उन्होंने 5 रन देकर 4 विकेट लिए हैं।
पांचवें नंबर पर कलीम सना
वहीं पांचवें नंबर पर कलीम सना का नाम है। कनाडा के इस गेंदबाज ने कुल 22 मुकाबलों की 22 पारियों में 38 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट स्पेल 17 रन देकर 4 विकेट रहा है। टॉप 5 में भारत का कोई भी गेंदबाज मौजूद नहीं है, जबकि भारत का पहला गेंदबाज इस लिस्ट में 24वें नंबर पर है और वह वरुण चक्रवर्ती हैं। उन्होंने कुल 9 मैच में 24 विकेट चटकाए हैं।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

