Cristiano Ronaldo ने YouTube के जगत में ली एंट्री, तोड़े कई रिकॉर्ड, यहां जानिए एक दिन में कितनी की कमाई

विश्वभर में सबसे चर्चित खिलाडियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपना एक यूट्यूब चैनल शुरू किया है। बता दें कि उनके चैनल का नाम "UR Cristiano" है।
Cristiano Ronaldo ने YouTube के जगत में ली एंट्री, तोड़े कई रिकॉर्ड, यहां जानिए एक दिन में कितनी की कमाई

फुटबॉल की दुनिया के सबसे चर्चित और पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल अब वे डिजिटल क्षेत्र में भी कदम रख चुके है। जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को रोनाल्डो ने अपने नए YouTube चैनल “UR Cristiano” की शुरुआत की है। वहीं लॉन्च के साथ ही रोनाल्डो ने एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया है। दरअसल उनकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक इसे माना जा रहा है। इतना ही नहीं उनके इस यूट्यूब चैनल ने उनके आर्थिक साम्राज्य को और भी मजबूत किया है।

दरअसल रोनाल्डो की YouTube पर धमाकेदार शुरुआत ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। बता दें कि उनके नए चैनल के लॉन्च के महज 90 मिनट के अंदर ही 10 लाख से ज्यादा लोग सब्सक्राइबर बन गए थे। वहीं रोनाल्डो ने चैनल की शुरुआत के साथ ही 12 वीडियो अपलोड किए, जो तेजी से वायरल हो गए। दरअसल इन वीडियो में उन्होंने अपने फुटबॉल करियर के यादगार लम्हों के साथ-साथ अपने परिवार और निजी जीवन की खास झलकियां भी साझा की हैं।

फैंस के मन में उठा बड़ा सवाल

बता दें कि रोनाल्डो के YouTube चैनल की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के बीच ही अब उनके फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि इस चैनल से रोनाल्डो की कमाई कितनी हो रही है? तो हम आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार, चैनल लॉन्च के पहले दिन ही रोनाल्डो के वीडियो को लगभग 50 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल थिंकऑफ की रिपोर्ट के मुताबिक, YouTube पर 1 मिलियन व्यूज से लगभग 6,000 डॉलर की आय हो सकती है।

एक दिन में की इतनी कमाई

दरअसल इस रिपोर्ट के अनुसार यदि हम देखें तो, पहले ही दिन में रोनाल्डो ने लगभग 300,000 डॉलर (लगभग 2.5 करोड़ रुपये) की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा उनके डिजिटल करियर की धमाकेदार शुरुआत को दिखा रहा है और यह संकेत देता है कि उनका YouTube चैनल भी अब उनको नई सफलता की और ले जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews