IPL 2024 CSK VS RCB: चेन्नई के फैंस के लिए बुरी खबर, पहले मुकाबले में इन दो धाकड़ खिलाड़ियों के बगैर उतरेगी टीम

CSK

IPL 2024 CSK VS RCB: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 17वें सीजन का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के साथ होगा। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। पिछले सीजन में धमाल मचाने वाले दो धाकड़ खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम, पहला मुकबाला खेलने उतरेगी। इन दो खिलाड़ियों के पहले मुकाबले में न खेलने से टीम का खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से…

All yours in a few hours! 📹🔜#WhistlePodu #AllThingsYellove 🦁💛 pic.twitter.com/Pgdjk9bvmV

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 20, 2024

इन दो खिलाड़ियों के बगैर उतरेगी की टीम

IPL 2023 का खिताब अपने नाम कर चुकी CSK की टीम पहले मैच में दो धाकड़ विदेशी खिलाड़ियों के बगैर मैदान में उतरेगी। ये दो खिलाड़ी कोई और नहीं न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ड्वेन कॉन्वे और श्रीलंका के बेहतरीन गेंदबाज मथीसा पथिराना है। ये दोनों खिलाड़ी अपनी चोट की वजह से अभी टीम से जुड़ नहीं पाए हैं, जिसके कारण पहला मैच नहीं खेल सकेंगे। हालांकि दोनों खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

IPL 2023 में रहा कमाल का प्रदर्शन

ड्वेन कॉन्वे और मथीसा पथिराना दोनों खिलाड़ियों ने IPL 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था। जहां ड्वेन कॉन्वे ने 16 मुकाबले में कुल 672 रनों की पारी खेली। इस दौरान कॉन्वे ने 92 रनों की सर्वाधिक पारी खेली थी। वहीं मथीसा पथिराना ने भी अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेरा था। पथिराना ने कुल 12 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 विकेट हासिल किए थे।

ये है CSK का पूरा स्क्वॉड

एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, दीपक चाहर, शिवम दुबे, मिशेल सेंटनर, महेश थीक्षाना, राजवर्धन हंगरगेकर, तुषार देशपांडे, प्रशांत सोलंकी, निशांत सिंधु, शेख रशीद, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, अजय मंडल, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना खिलाड़ी शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews