CSK vs PBKS: आज आईपीएल 2024 में बड़ा मुकाबला, चेन्नई के सामने जीत की चुनौती पेश करेगी पंजाब, मैच पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

CSK vs PBKS: आज आईपीएल 2024 के 17वे सीजन का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। दरअसल आज होने वाला यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा।
CSK vs PBKS: आज आईपीएल 2024 में बड़ा मुकाबला, चेन्नई के सामने जीत की चुनौती पेश करेगी पंजाब, मैच पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

CSK vs PBKS: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने पंजाब किंग्स की चूनौती होने वाली है। आईपीएल के 49वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने सामने होने वाले है। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में होने वाला है। आपको बता दें कि दोनों ही टीमों को इस मुकाबले में जीतना जरूरी है।

दरअसल इस सीजन में चेन्नई की टीम काफी मजबूत स्तिथि में दिखाई दे रही है। लेकिन लगातार दो जीत के बाद चेन्नई को दिल्ली के सामने हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अपना पिछले मुकाबला टीम ने जीता था। वहीं पंजाब को भी अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली थी। वहीं प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब को हर मैच जीतना जरूरी हैं।

वहीं बुधवार को होने वाले इस मुकाबले, यानी 1 मई को खेले जाने वाले दुसरे मुकाबले में चेन्नई और पंजाब की टीमें एक बार फिर से जीत कर प्लेऑफ की दौड़ में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगी। वहीं इस मैच से पहले हम इस खबर में आपको आज के मैच की पिच के बारे में जानकारी देने वाले है। दरअसल आज का यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा तो चलिए जानते है आज की पिच कैसा खेलने वाली है।

क्या है आज की पिच रिपोर्ट?

दरअसल इस मैदान में ही आईपीएल 2024 का पहला मैच भी खेला गया था। जहाँ एक शानदार मैच देखने को मिला था। वहीं एक बार फिर आज ऐसा ही मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में पिच खेलने के लिए अच्छी है। लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए यहां स्पेशल स्थिति मिलती है।

दरअसल शुरुआत में तेज गेंदबाजों को इस पिच पर मदद मिल सकती है। जबकि मिडिल ओवरों में कटर्स का इस्तेमाल करने वाले गेंदबाज प्रभावी साबित हो सकते हैं। आपको बता दें की इस पिच पर स्पिनर्स को भी काफी सहायता मिल सकती है। अगर बल्लेबाज शुरू में संयम बरतते हैं, तो इस मैच में वे बड़ी पारी खेल सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews