CSK vs PBKS : पंजाब किंग्स ने दिखाया दम, चेन्नई को चार विकेट से दी मात

CSK vs PBKS : पंजाब किंग्स ने दिखाया दम, चेन्नई को चार विकेट से दी मात

CSK vs PBKS : आईपीएल 2023 के 41वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रोमांचक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 200 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 201 रन बनाकर मैच जीत लिया।

बता दें कि पंजाब की चेन्नई पर 13वीं जीत है, दोनों के बीच अब तक 28 मैच हुए हैं। मौजूदा सीजन की बात करें तो यह पंजाब की 5वीं जीत है। टीम टेबल के 5वें नंबर पर आ गई है।

चेन्नई के लिए धोनी ने आखिरी दो गेंदों में दो छक्के लगाकर टीम का स्कोर चार विकेट पर 200 रन तक पहुंचाया। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 92 रन डेवोन कॉन्वे ने बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 37 और शिवम दुबे ने 28 रन की पारी खेली। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, सैम करन, राहुल चाहर और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट लिया। डेवेन कॉन्वे ने मौजूदा सीजन में 5वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 30 बॉल में फिफ्टी पूरी की। यह कॉन्वे के IPL करियर का 7वां अर्धशतक है।

गौरतलब है कि इस जीत के साथ पंजाब के 10 अंक हो गए हैं। टीम नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स भी इतने अंक और पंजाब से बेहतर रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है।

यह है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायडु, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा।
इम्पैक्ट प्लेयर : राजवर्धन हंगरगेकर, शेख रशीद।

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायड़े, सिंकदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत सिंह भाटिया, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : प्रभसिमरन सिंह, मोहित राठी, ऋषि धवन, मैथ्यू शॉर्ट और हरप्रीत बरार।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews