अगर धोनी पहले बैटिंग करने आए होते, तो… इस दिग्गज का फूटा MSD पर गुस्सा, जानिए क्या कहा?

बीते दिन आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सीएसके की ओर से महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंदों में 30 रनों की जबरदस्त पारी खेली। धोनी ने तीन चौके और दो छक्के लगाए, लेकिन इस पारी के बावजूद उन पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए। दरअसल, टीम के पूर्व खिलाड़ी ने भी महेंद्र सिंह धोनी पर नाराजगी जाहिर की।
अगर धोनी पहले बैटिंग करने आए होते, तो... इस दिग्गज का फूटा MSD पर गुस्सा, जानिए क्या कहा?

बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु की टीम ने चेन्नई पर 50 रनों से जीत दर्ज की। लेकिन इस मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी के एक फैसले को लेकर कई सवाल उठने लगे। दरअसल, टीम के पूर्व खिलाड़ी भी धोनी की एक गलती को लेकर बेहद नाराज नजर आए। एक समय चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच में अच्छी वापसी करती हुई दिखाई दे रही थी, लेकिन उस समय टीम को तेज गति से रन बनाने की जरूरत थी। ऐसी स्थिति में महेंद्र सिंह धोनी की जरूरत टीम को महसूस हो रही थी, लेकिन धोनी ने खुद बैटिंग करने के बजाय रविचंद्रन अश्विन को बल्लेबाजी के लिए भेज दिया।

इसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छिड़ गई कि महेंद्र सिंह धोनी को इस मैच में थोड़ा पहले आना चाहिए था और रन बनाने चाहिए थे, जिससे चेन्नई जीत सकती थी। लेकिन धोनी के इस निर्णय के चलते चेन्नई की टीम यह मैच हार गई।

इस पूर्व खिलाड़ी ने निकाला गुस्सा

इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉटसन ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के बैटिंग क्रम को लेकर बड़ा बयान दिया। दरअसल, शेन वॉटसन ने कहा, “चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस धोनी को बल्लेबाजी करते देखने के लिए आते हैं। जैसे उन्होंने 30 रन मात्र 16 गेंदों में बनाए, मैं व्यक्तिगत तौर पर उन्हें ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करते देखना चाहता हूं। मेरा मानना है कि धोनी को रविचंद्रन अश्विन से पहले बल्लेबाजी करने आना चाहिए था। स्थिति को देखते हुए धोनी 15 गेंद और खेल सकते थे और इसी अंदाज में रन बना सकते थे।” बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने मैच में आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी की और मात्र 16 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली। हालांकि, अगर धोनी बैटिंग ऑर्डर में थोड़ा और ऊपर आते, तो मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था।

अगर धोनी पहले बैटिंग करने आए होते, तो… शेन वॉटसन

इस पर शेन वॉटसन ने कहा कि “अगर धोनी पहले बैटिंग करने आए होते, तो चेन्नई सुपर किंग्स शायद इस मुकाबले में अपनी जीत की संभावनाओं को बढ़ा सकती थी।” उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पर भी सवाल उठाए और कहा कि “उन्हें महेंद्र सिंह धोनी को इतने नीचे बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजना चाहिए था।” वॉटसन ने आगे कहा कि “धोनी ने जो छक्के-चौके लगाए, वे उनके फैंस को पसंद आए होंगे, लेकिन अगर धोनी पहले बैटिंग करने आए होते, तो सीएसके यह मैच जीत सकती थी।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews