ICC Test Ranking: ध्रुव जुरेल ने टेस्ट रैंकिंग में मारी लंबी उछाल, यशस्वी जायसवाल ने कप्तान रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

ICC Test rankings

ICC Test Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की तरफ से बुधवार को टेस्ट रैंकिंग की लिस्ट जारी की गई। जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच की जीत के हीरो रहे ध्रुव जुरेल ने रैंकिंग में लंबी उछाल मारी है। वहीं जुरेल के साथ यशस्वी जायसवाल को भी टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है।

ध्रुव जुरेल ने मारी लंबी छलांग

ध्रुव जुरेल ने भारत के लिए अपना डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में किया था। हालांकि अपने डेब्यू मैच में उन्होंने महज 46 रनों की पारी खेली थी। लेकिन चौथे टेस्ट मैच में उन्होंने कमाल की पारी खेली। बता दें चौथे टेस्ट के पहली पारी में जहां जुरेल ने 90 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं दूसरी पारी में 39 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। ध्रुव जुरेल अपनी शानदार पारी के बदौलत ICC टेस्ट रैंकिंग में 31 स्थानों की लंबी छलांग मारी है। अब जुरेल टेस्ट रैंकिंग के टॉप 100 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। 461 अंकों की रेटिंग के साथ ध्रुव 69वें स्थान पर हैं।

यशस्वी जायसवाल को हुआ फायदा

भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को ICC टेस्ट रैंकिंग में अच्छा खासा फायदा हुआ है। जायसवाल ने तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए 727 अंकों की रेटिंग के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बता दें इससे पहले यशस्वी 699 अंकों के साथ 15वें स्थान पर थे। इसी के साथ यशस्वी जायसवाल ने कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ICC टेस्ट रैंकिंग के 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews