दिनेश कार्तिक ने वैक्सीन लेते हुए फोटो डाली, क्रिस लिन ने लिखा ‘पैंट तो पहन लेते’

दिनेश कार्तिक ने वैक्सीन लेते हुए फोटो डाली, क्रिस लिन ने लिखा ‘पैंट तो पहन लेते’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (corona) से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन (vaccination) सबसे प्रभावी तरीका है और अब बॉलीवुड सेलेब्स व खिलाड़ी भी लगातार वैक्सीन ले रहे हैं। इसी सिलसिले में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। उन्होने इस दौरान की तस्वीर भी शेयर की और उस तस्वीर पर क्रिस लिन (Chris Lynn) ने मजेदार कमेंट किया है।

यहां कॉल गर्ल्स कर रही कोरोना की जांच, वैश्यालय को बनाया कोरोना टेस्टिंग सेंटर

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने जब कोरोना वैक्सीन लेते हुए अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की और लिखा की ‘वैक्सीन ले ली है।’ इसपर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर क्रिस लिन ने चुटकी लेते हुए लिखा कि ‘कम से कम पैंट तो पहन लेते।’ अब ये फोटो और कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल दिनेश कार्तिक ने इस दौरान फॉर्मल पैंट की बजाय जॉगर्स पहन रखे हैं और इसी पर क्रिस लिन ने मजे लेते हुए उनकी खिंचाई की है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। कार्तिक ने भी इस कमेंट पर हाजिरजवाबी के साथ लिखा कि ‘मैं आपकी तरह शॉर्ट्स पहनने की सोच रहा था लेकिन तभी मुझे ध्यान आया मैं मालद्वीप में नहीं हूं।’ बता दें कि आईपीएल स्थगित होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मालद्वीप भेजा गया है और वहीं से वो 15 मई के बाद अपने देश की जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews