रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस खिलाड़ी ने मचाया धमाल, 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई बड़ी जीत

DPL 2025 के दूसरे सीजन का छठा मुकाबला आउटर दिल्ली वॉरियर्स के लिए शानदार रहा। दरअसल, सुयश शर्मा और शौर्य मलिक की शानदार गेंदबाजी के चलते पुरानी दिल्ली 6 को 82 रनों से हार का सामना करना पड़ा। चलिए जानते हैं इस मुकाबले में किन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस खिलाड़ी ने मचाया धमाल, 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई बड़ी जीत

इस समय DPL 2025 का दूसरा सीजन खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कई बड़े खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक मुकाबला आउटर दिल्ली वॉरियर्स और पुरानी दिल्ली 6 की टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सुयश शर्मा और शौर्य मलिक ने शानदार प्रदर्शन किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सुयश शर्मा ने चार विकेट अपने नाम किए, जबकि शौर्य मलिक ने तीन विकेट लेकर पुरानी दिल्ली 6 को बड़ी मात दी।

दरअसल, दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

आउटर दिल्ली ने बनाएं मात्र 148 रन

प्रियांश आर्य ने 19 गेंदों में 16 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। वहीं सनत सांगवान ने 15 गेंदों में 26 रनों की आतिशी पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। सनत ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। वरुण यादव ने मात्र 11 गेंदों में 18 रनों की पारी खेलकर टीम को और मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। वरुण यादव ने दो चौके और एक छक्का लगाया और उन्होंने 163.64 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

ध्रुव सिंह, हर्ष त्यागी और सिद्धांत शर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की। सिद्धांत शर्मा ने 21 रनों की पारी खेलकर टीम को 148 के स्कोर तक पहुंचा दिया। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि पुरानी दिल्ली 6 इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी।

पुरानी दिल्ली 6 मात्र 66 रनों पर सिमटी

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुरानी दिल्ली 6 की टीम मात्र 66 रन पर अपने सभी विकेट गंवा बैठी। हालांकि, टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज़ समर्थ सेठ ने 17 गेंदों में 18 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान समर्थ ने तीन चौके लगाए। दूसरी ओर से आरुष मल्होत्रा मात्र पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद टीम का कोई भी बल्लेबाज़ क्रीज़ पर टिक नहीं सका। वंश वेदी मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए तो प्रणव पंथ भी 6 रन पर आउट हो गए। हालांकि, टीम की ओर से ललित यादव ने 20 रनों का योगदान दिया। ललित ने टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद करने की कोशिश की, लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम रही। दरअसल, सुयश शर्मा और शौर्य मलिक की शानदार गेंदबाज़ी के चलते आउटर दिल्ली वॉरियर्स को इस मुकाबले में 82 रनों से जीत मिली।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews