दिलीप ट्रॉफी 2026 का नया सीजन 23 अगस्त से होगा शुरू, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और रजत पाटीदार पर रहेंगी नजरें, जानिए सभी टीमें

दिलीप ट्रॉफी 2026 का नया सीजन 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, रजत पाटीदार, ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा जैसे कई बड़े खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।
दिलीप ट्रॉफी 2026 का नया सीजन 23 अगस्त से होगा शुरू, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और रजत पाटीदार पर रहेंगी नजरें, जानिए सभी टीमें

भारतीय घरेलू क्रिकेट का बड़ा टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी 2026 शुरू होने के लिए तैयार है। इस बार युवा खिलाड़ियों के साथ कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भी अपनी-अपनी जोन की टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। टूर्नामेंट में ईस्ट, वेस्ट, सेंट्रल, साउथ, नॉर्थ और नॉर्थ ईस्ट जोन की टीमें हिस्सा लेंगी।

बता दें कि दिलीप ट्रॉफी का नया सीजन 23 अगस्त से शुरू होगा। मुकाबले अलग-अलग चरणों में खेले जाएंगे और टूर्नामेंट का फाइनल 6 से 10 सितंबर के बीच होगा। क्रिकेट फैंस मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देख सकेंगे, जबकि चुनिंदा मुकाबलों का प्रसारण टीवी पर भी किया जाएगा। इस बार कई ऐसे खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिन्होंने हाल के समय में घरेलू क्रिकेट और भारतीय टीम के लिए अपनी पहचान बनाई है।

दिलीप ट्रॉफी 2026 में किस टीम की कमान किसके हाथ में?

इस बार अलग-अलग जोन की टीमों की कप्तानी भी चर्चा में है। ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन करेंगे। टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद, कुमार कुशाग्र, विराट सिंह, अनुकूल रॉय, मुकेश कुमार और मोहम्मद शमी भी शामिल हैं।

वहीं वेस्ट जोन की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के पास होगी। उनकी टीम में पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर, मुशीर खान, तनुष कोटियन, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे और उर्विल पटेल मौजूद हैं।

इसके साथ ही सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार संभालेंगे। उनके साथ रिंकू सिंह, सारांश जैन, हर्ष दुबे, यश राठौड़, आर्यन जुयाल और यश ठाकुर टीम का हिस्सा हैं।

वहीं साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। टीम में करुण नायर, श्रेयस गोपाल, एन जगदीशन, आर स्मरण, एसके रशीद और वी कावेरीप्पा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं नॉर्थ जोन में आयुष बडोनी, यश ढुल, निशांत सिंधु, अंशुल कंबोज, अब्दुल समद और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी खेलेंगे। नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम भी टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेगी।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबसे ज्यादा नजर

दिलीप ट्रॉफी 2026 में कई ऐसे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, जिन पर क्रिकेट फैंस की खास नजर रहेगी। वैभव सूर्यवंशी रेड-बॉल क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के साथ उतरेंगे, जबकि ईशान किशन ईस्ट जोन की कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी अहम भूमिका निभाएंगे। रजत पाटीदार सेंट्रल जोन की कप्तानी करेंगे और उनके साथ रिंकू सिंह भी टीम में मौजूद हैं। वेस्ट जोन में ऋतुराज गायकवाड़ और शार्दुल ठाकुर, जबकि साउथ जोन में तिलक वर्मा और करुण नायर जैसे खिलाड़ी मैदान में दिखाई देंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews