ENG vs NZ T20 : न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया, ICC क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा

ENG vs NZ T20 : न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया, ICC क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। T20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड (England) की करारी हार हुई है। न्यूजीलैंड (New Zealand) ने उसे 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब न्यूजीलैंड का मुकाबला पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जीतने वाली टीम से होगा।

Climate Change Disease : दुनिया में आई एक और नई बीमारी, पहला मरीज दर्ज हुआ

न्यूजीलैंड की टीम ने T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में तीसरी बार पहुंचने का मौका पाया है। अबूधाबी में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड टॉस हार गया था और उसे न्यूजीलैंड ओर से पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया गया। इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 166 रन का स्कोर बनाया और इस तरह न्यूजीलैंड को 167 रन बनाने का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की ओर से मोइन अली ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए और वे नॉट आउट रहे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 1 ओवर शेष रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 167 रन का टारगेट पूरा कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए और वह आउट नहीं हुए। उन्होंने यह रन केवल 47 गेंदों में बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया। इस जीत में जेम्स नीशम की धुआंधार पारी का योगदान रहा जिन्होंने केवल 11 गेंदों में 27 रन बनाए। इसके पहले उन्होंने 1 विकेट भी लिया था।

न्यूजीलैंड का मुकाबला अब ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले गुरुवार के मैच विजेता के साथ होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल 14 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। भारत पहले ही अपने लीग में पाकिस्तान और न्यूजीलैन्ड से शर्मनाक हार का सामना कर बाहर हो चुका है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews