पहले टेस्ट से पहले ही इंग्लैंड की टीम को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ ये गेंदबाज

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो रही है और इससे पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोटिल हो गए हैं और उनके खेलने पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल ऐसे में इंग्लैंड ने 19 साल के युवा गेंदबाज एडी जैक को टीम में जगह दी है। जानिए कौन है ये नया खिलाड़ी।
England

इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने जा रही है, लेकिन उससे पहले इंग्लैंड की टीम के लिए बड़ी चिंता सामने आई है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोटिल हो गए हैं और भारत ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में खेलते हुए मैदान छोड़ना पड़ा है। वहीं इसके बाद इंग्लैंड ने 19 साल के एडी जैक को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया है। दरअसल टंग की चोट कितनी गंभीर है, इसका पता अभी नहीं चला है, लेकिन इंग्लैंड रिस्क नहीं लेना चाहता है।

दरअसल इस टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की गेंदबाजी यूनिट पहले ही मुश्किल में है। जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड जैसे प्रमुख गेंदबाज पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, गस एटकिंसन भी चोट से जूझ रहे हैं और उनकी फिटनेस को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अब जोश टंग की चोट से इंग्लैंड के पास और भी कम विकल्प बचे हैं। जानकारी के अनुसार टंग ने इंडिया ए के खिलाफ 20.3 ओवर फेंके और दो विकेट लिए, लेकिन दूसरी पारी में महज चार ओवर फेंककर मैदान से बाहर हो गए। ऐसे में इंग्लैंड को मजबूरी में नया गेंदबाज टीम में शामिल करना पड़ा है।

कौन है एडी जैक और क्यों इंग्लैंड ने उन पर भरोसा जताया?

दरअसल इंग्लैंड अब अपने अनुभवी गेंदबाज क्रिस वोक्स पर पूरी तरह निर्भर रहेगा, जो खुद हाल ही में चोट से लौटे हैं। भारत की मजबूत बल्लेबाजी के सामने इंग्लैंड की कमजोर होती गेंदबाजी एक बड़ी चुनौती बन सकती है। एडी जैक इंग्लैंड के उभरते हुए युवा तेज गेंदबाज हैं, जो हैम्पशर की ओर से खेलते हैं। 19 साल के इस गेंदबाज ने अभी तक केवल दो फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और दोनों ही इंडिया ए के खिलाफ थे। हालांकि अनुभव भले ही कम हो, लेकिन इन मैचों में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है।

एडी जैक ने दो विकेट लिए

बता दें कि नॉर्थम्प्टन में खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में एडी जैक ने दो विकेट लिए। इंग्लैंड ने उन्हें बतौर कवर शामिल किया है, लेकिन अगर जोश टंग पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो जैक को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। भारत जैसे अनुभवी बल्लेबाजी लाइनअप के खिलाफ यह उनके लिए बड़ी परीक्षा होगी। जैक की तेज गति और स्विंग गेंदबाजी उनकी खासियत है, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर उनकी असली काबिलियत पहले टेस्ट में ही सामने आएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews