तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम की प्लेइंग-11 का हुआ एलान, किए कई बड़े बदलाव, देखें पूरी टीम

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम की प्लेइंग-11 का हुआ एलान, किए कई बड़े बदलाव, देखें पूरी टीम

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम की प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। इसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार अब ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की जगह टीम में तेज गेंदबाज मार्क वुड को रखा गया है। इसके साथ ही गेंदबाजी में और मजबूती लाने के लिए टीम में जेम्स एंडरसन को भी शामिल किया गया हैं।

स्पिनिंग ऑप्शन में बदलाव:

वहीं तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने टॉम हार्टले और रेहान अहमद दो स्पिनर्स चुने है, जबकि कप्तान जो रूट भी पार्ट-टाइम ऑफ स्पिन करते हुए नजर आ सकते है। इसके साथ ही, बेन स्टोक्स राजकोट में अपने 100वें टेस्ट के लिए तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और तीसरे टेस्ट का मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाना है।

बेन स्टोक्स का 100वां टेस्ट:

वहीं इंग्लैंड के कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का यह 100वां टेस्ट मैच होगा, बेन स्टोक्स राजकोट में अपने 100वें टेस्ट के लिए तैयारी कर रहे हैं। वहीं इसके साथ ही टीम में 41 साल के जेम्स एंडरसन और 33 साल के जो रूट भी हैं। जो भारत को इस मैच में बड़ी चूनौती दे सकते है।

बैटिंग ऑर्डर में स्थिरता:

इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग-11 के बैटिंग आर्डर में कोई बदलाव नहीं किया है। जानकारी के अनुसार जैक क्रॉल, बेन डकेट, और ओली पोप टीम के टॉप-3 बैटर्स रहेंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, और स्टोक्स स्थित रहेंगे। विकेटकीपर की जिम्मेदारी बेन फोक्स को सौंपी गई है।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews