PAK VS NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीराज का इस दिन से हो रहा आगाज, देखें पूरा शेड्यूल

Pakistan and New Zealand

PAK VS NZ T20 Series: भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की 17वीं सीजन खेली जा रही हैं। वहीं T20 विश्व कप के पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 T20 मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला गुरुवार 18 अप्रैल 2024 शुरू होने वाला है। आइए जानते हैं कि T20 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल क्या है?

बाबर आजम की कप्तानी में खेली जाएगी सीरीज

विश्व कप 2023 के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तानी से बाबर आजम को हटा दिया गया था। लेकिन टीम की लगातार खराब होती परफॉर्मेंस के बावजूद एक बार फिर टीम की कमान बाबर को सौंप दी गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 T20 मैचों में बाबर आजम कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें शुरूआती 3 मैच रावलपिंडी में खेले जाएंगे। जबकि आखिरी के दो मुकाबले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने वाला है।

ये है पूरा शेड्यूल

  • पहला T20 मैच- 18 अप्रैल- रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
  • दूसरा T20 मैच- 20 अप्रैल- रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
  • तीसरा T20 मैच- 21 अप्रैल- रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
  • चौथा T20 मैच- 25 अप्रैल- गद्दाफी स्टेडियम लाहौर
  • पांचवा T20 मैच- 27 अप्रैल- गद्दाफी स्टेडियम लाहौर

T20 के लिए पाकिस्तानी टीम

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, सईम अयूब, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद आमिर, अब्बास अफरीदी, नसीम शाह, जमान खान, अबरार अहमद, इरफान खान नियाजी, फखर जमान और उसामा मीर।

T20 के लिए न्यूजीलैंड की टीम

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), जोश क्लार्कसन, मार्क चैपमैन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैकब डफी, कोल मैककोन्ची, बेन लिस्टर, एडम मिल्ने, विल ओ’रूर्के, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी और बेन सियर्स।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews