
ग्वालियर, देश रिपोर्ट। क्रिकेट प्रेमियों के लिए हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, देश में पहली बार बीसीसीआई (BCCI) यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जल्द ही अंडर 15 वूमेन क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन मध्यप्रदेश में करने जा रही है। खास बात यह है कि इसके लिए मैचों की मेजबानी ग्वालियर चंबल डिवीजन में होंगी। बताया जा रहा है कि 26 दिसंबर 2022 से लेकर 3 जनवरी 2023 तक टूर्नामेंट के ग्रुप बी के लीग राउंड के मैच ग्वालियर चंबल डिवीजन में करवाए जाएंगे।
Must Read : अब हिंदी में करवाई जाएगी MBBS की पढ़ाई! मेडिकल शिक्षा के लिए अमित शाह जल्द करेंगे Hindi Syllabus लॉन्च
इस मैच में दिल्ली, झारखंड, सौराष्ट्र, बिहार, गोवा और सिक्किम की टीम ग्रुप बी में शामिल होंगी। दरअसल, देश में पहली बार ग्वालियर चंबल डिवीजन के मुरैना मैदान पर इन मैचों की मेजबानी होने वाली है। ऐसे में सबसे अहम् बात ये होगी कि ग्वालियर के जीडीसीए के कप्तान रूप सिंह स्टेडियम और सिंधिया स्कूल कोर्ट के मैदान पर टूर्नामेंट के मैच कराए जाने वाले हैं।
इस दौरान रोजाना 3 मैच इन मैदानों में खेले जाएंगे। ऐसे में 26 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी तक 15 मैच करवाए जाएंगे। इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि जल्द ही बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड महिला इंडियन प्रीमियर लीग लॉन्च करने वाली है। इसके लिए योजनाओं की तैयारियां की जा रही है।
इसकी जानकारी बीसीसीआई ने प्रदेश के क्रिकेट बोर्ड को भी दे दी है। बता दे, महिला एशिया कप के मैच में पाकिस्तान से हुए मुकाबले में भारत की तरफ से दीप्ती शर्मा ने 3 विकेट लिए और पूजा वस्त्रकार ने 2 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि पाकिस्तान की टीम ने 13 रनों से आगे रही। वहीं भारतीय टीम 124 रन पर ही ढेर हो गई।
