पूर्व भारतीय खिलाड़ी की भविष्यवाणी, यह होगा रोहित, कोहली और जडेजा का आखिरी ICC टूर्नामेंट!

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के भविष्य को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 इन खिलाड़ियों का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट हो सकता है।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी की भविष्यवाणी, यह होगा रोहित, कोहली और जडेजा का आखिरी ICC टूर्नामेंट!

आकाश चोपड़ा किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। दरअसल, क्रिकेट की अलग अंदाज में कमेंट्री करने के चलते उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों के दिल में जगह बनाई है। अब एक नए बयान को लेकर आकाश चोपड़ा चर्चा में हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टूर्नामेंट से पहले उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और जडेजा को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी, जिसमें पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। हालांकि, भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए 15 फरवरी को ही दुबई के लिए रवाना हो गई थी।

क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 इस खिलाडियों का आखिरी टूर्नामेंट होगा?

पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप 2027 अभी बहुत दूर है, लेकिन मुझे लगता है कि सीनियर खिलाड़ी इस बात को मान चुके हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा के लिए यह आखिरी आईसीसी और बड़ा टूर्नामेंट हो सकता है। आकाश चोपड़ा पहले भी विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर भविष्यवाणी कर चुके हैं। हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई में विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा का यह आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट होगा।

क्या बोले आकाश चोपड़ा?

आगे बोलते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि इन खिलाड़ियों का 2027 तक खेलना मुश्किल है, बल्कि सवाल यह है कि भारतीय क्रिकेट इन तीनों के बिना कैसा होगा। उनका कहना है कि किसी खिलाड़ी की उम्र मायने नहीं रखती, बल्कि यह देखना जरूरी होता है कि टीम को किस स्थिति में उनकी जरूरत है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। जबकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के बाद, दोनों खिलाड़ियों के टेस्ट क्रिकेट में भविष्य को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews