खत्म हुआ क्रिकेट से ‘गब्बर’ का सफर, जानिए संन्यास पर क्या बोले Shikhar Dhawan

'गब्बर' के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपने फैंस को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल शिखर ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
खत्म हुआ क्रिकेट से ‘गब्बर’ का सफर, जानिए संन्यास पर क्या बोले Shikhar Dhawan

भारतीय क्रिकेट के दमदार सलामी बल्लेबाज और सबसे चहिते प्लेयर मानें जानें वाले शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। दरअसल ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर शिखर धवन ने इस जानकारी को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर साझा किया है। हालांकि इसके बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई।

दरअसल धवन (Shikhar Dhawan) ने अपने क्रिकेट करियर की यादों को ताजा करते हुए अपने फैंस, टीम के साथियों और कोचों के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि वह अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी हिस्सा नहीं लेंगे, जिससे उनके प्रशंसकों के बीच निराशा देखी जा रही है।

जानिए कैसा रहा धवन (Shikhar Dhawan) का क्रिकेट करियर

बता दें कि शिखर धवन का क्रिकेट करियर बेहतरीन उपलब्धियों से भरा रहा है। दरअसल उन्होंने भारतीय टीम के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे, और 68 टी20 मैच खेले हैं। वहीं अपने करियर के दौरान, धवन ने 10,000 से ज्यादा रन बनाए और कई यादगार पारियां खेलीं। उनके वनडे करियर की पारियों ने उन्हें टीम का एक स्थायी और भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज बना दिया। बता दें कि रोहित शर्मा के साथ मिलकर धवन ने कई मौकों पर भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान दिया है, गब्बर का नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है।

सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

दरअसल शिखर धवन ने अपने संन्यास की घोषणा एक भावुक वीडियो संदेश के माध्यम से की, जिसमें उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की अहम उपलब्धियों और कठिनाइयों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, “मेरे जीवन का एकमात्र उद्देश्य भारत के लिए खेलना था, और मैं इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहा हूँ। इसके लिए मैं बहुत से लोगों का कृतज्ञ हूँ।” धवन ने अपने परिवार, कोच, टीम के साथी खिलाड़ियों, और फैंस को धन्यवाद दिया और उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिखर ने कहा कि “वो कहते हैं न, कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी होता है, बस मैं भी अब ऐसा ही करने जा रहा हूं. मैंने अंतर्राष्ट्रीय और डोमेस्टिक क्रिकेट से भी संन्यास लेना का फैसला कर लिया है।”

बता दें कि धवन ने अपने संदेश में विशेष रूप से अपने बचपन के कोच तारक सिन्हा का उल्लेख किया, जिनका अब निधन हो चुका है, और मदन शर्मा को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें क्रिकेट की गहराइयों से परिचित कराया। इसके अलावा, उन्होंने अपने साथियों और टीम के सभी सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके साथ उन्होंने मैदान पर कई यादगार पल बिताए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews