तो ऐसी होगी इंग्लैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11! कोच गौतम गंभीर ने कर दिया साफ़, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से शुरू होगी। इस बार टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी। वहीं अब कोच गौतम गंभीर ने प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा हिंट दिया है। दरअसल जिससे करुण नायर की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।
Coach Gautam Gambhir

भारतीय क्रिकेट टीम 20 जून से इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करने जा रही है, जहां 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कई मायनों में खास है क्योंकि इस बार टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल करने जा रहे हैं। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद गिल को टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है। इससे पहले मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोच गौतम गंभीर और कप्तान गिल ने टीम को लेकर कई अहम बातें साझा कीं। खास बात ये रही कि प्लेइंग 11 को लेकर गंभीर ने करुण नायर का नाम लेकर सभी को चौंका दिया।

दरअसल गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में करुण नायर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, “करुण नायर का अनुभव काफी काम का साबित हो सकता है। उन्होंने काउंटी क्रिकेट में भी रन बनाए हैं और हाल ही में भारत ए के लिए दोहरा शतक भी लगाया है। ऐसे खिलाड़ी विदेशी दौरों पर बेहद उपयोगी साबित होते हैं।”

कौन करेगा ओपनिंग बल्लेबाजी?

दरअसल गौतम गंभीर के इस बयान को देख साफ माना जा रहा है कि करुण नायर को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह उनकी टीम इंडिया में एक और नई शुरुआत होगी। शुभमन गिल के लिए ये दौरा बेहद अहम साबित हो सकता है। बतौर कप्तान यह उनका पहला बड़ा विदेशी दौरा होगा। उन्होंने साफ कहा है कि बल्लेबाजी क्रम अभी तय नहीं किया गया है और यह अभ्यास मैचों और पिच की स्थिति के आधार पर तय होगा। गिल खुद ओपनिंग करते आए हैं लेकिन साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल जैसे विकल्प होने की वजह से अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन ओपनिंग करेगा। इस बदलाव के पीछे टीम में संतुलन बनाने की सोच भी छिपी हो सकती है।

वहीं शुभमन गिल ने कप्तान बनने के बाद यह भी कहा कि वो हर खिलाड़ी को फ्रीडम देना चाहते हैं ताकि वे बिना दबाव के प्रदर्शन कर सकें। टीम इंडिया 5 जून को इंग्लैंड रवाना हुई और दौरे की शुरुआत 20 जून से होगी। आखिरी मैच 4 अगस्त को खेला जाएगा। जसप्रीत बुमराह पूरे सीरीज में नहीं खेलेंगे, यह बात गंभीर ने साफ की, लेकिन कौन से मैच में वो हिस्सा लेंगे, ये अभी तय नहीं है। ऐसे में बुमराह की जगह पर शार्दुल ठाकुर या नीतीश रेड्डी जैसे ऑलराउंडर को मौका मिल सकता है।

संभावित प्लेइंग 11 कुछ इस तरह हो सकती है:

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews