विराट कोहली के लिए शानदार रहा 500वां अंतर्राष्ट्रीय मैच, रचा नया कीर्तिमान

Virat Kohli

Virat Kohli Record: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों अपने बल्ले का कमाल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। अपने 500 वें इंटरनेशनल मुकाबले को उन्होंने शानदार खेल से और हुई खास बना दिया है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन वो 87 रन पर नाबाद रहे।

अपनी इस नाबाद पारी के साथ वो इंटरनेशन क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। क्रिकेटर ने टॉप 5 खिलाड़ियों में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी जैक कैलिस की जगह ले ली है।

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में विराट

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के दूसरे टेस्ट में टॉस के बाद भारत को बल्लेबाजी मिली। 155 के स्कोर तक आते आते इंडिया ने 3 विकेट को दिए थे। इसके बाद विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की शानदार साझेदारी देखी गई। पहले दिन 4 विकेट खोकर भारत का स्कोर 288 रन रहा।

इस पारी के दौरान जब विराट के बल्ले से 74 वां रन निकला, उसी समय वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर पहुंच गए। उनका ये रिकॉर्ड 25548 रनों का है। सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग और महेला जयवर्धने उनसे आगे हैं।

बनाए ये रिकॉर्ड्स

अपने इस 500वें इंटरनेशनल मैच के साथ कोहली ने दो रिकॉर्ड्स और कायम किए हैं। अब तक अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में किसी भी खिलाड़ी ने अर्धशतक नहीं लगाया था, लेकिन कोहली ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अब तक के इतिहास में विराट भारत के ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2000 रन पूरे कर लिए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews